Last Updated:
पूर्व पाकिस्तानी कप्तान मिस्बाह-उल-हक का मानना है कि भारतीय टीम को उनकी गैरमौजूदगी का अहसास हो सकता है. खासकर कोहली की और उन्होंने सलमान अली आगा की अगुवाई वाली टीम को इस मौके का फायदा उठाने की सलाह दी है. मिस्बाह ने ‘गेम ऑन है’ यूट्यूब शो पर कहा, “पाकिस्तान के पास मौका है अगर वे अच्छी शुरुआत नहीं करते और दो विकेट खो देते हैं. उनके पास विराट कोहली नहीं है, क्योंकि बल्लेबाजी अलग है. नए खिलाड़ियों ने इन गेंदबाजों का सामना नहीं किया है. अगर पाकिस्तानी गेंदबाज टॉप आर्डर में सेंध लगा सकते हैं. उनके पास निश्चित रूप से मौका है.”
कपिल देव ने हाल ही में पत्रकारों से कहा, वहीं, महान ऑलराउंडर कपिल देव ने भारत को पाकिस्तान के खिलाफ जीतने का समर्थन किया है. “भारतीय टीम खेलेगी और मैच जीतेगी, यही मेरी इच्छा है. जिस तरह से वे खेल रहे हैं, वे जीतेंगे.”
भारत ने बुधवार को यूएई के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत शानदार नौ विकेट की जीत के साथ की, जबकि पाकिस्तान ने शुक्रवार को ओमान को 93 रनों से हराया.
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें