भाजपा नेत्री जयाप्रदा ने किए महाकाल दर्शन: पीएम मोदी की मां पर कांग्रेस की टिप्पणी को बताया दुखद – Ujjain News

भाजपा नेत्री जयाप्रदा ने किए महाकाल दर्शन:  पीएम मोदी की मां पर कांग्रेस की टिप्पणी को बताया दुखद – Ujjain News


फिल्म अभिनेत्री और भाजपा नेत्री जयाप्रदा ने शनिवार रात उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने मंदिर की देहरी से भगवान महाकाल के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। जयाप्रदा ने नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल का ध्यान किया और

.

मीडिया से बातचीत में जयाप्रदा ने कांग्रेस द्वारा पीएम मोदी की मां के अपमान का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि यह दुख की बात है कि कांग्रेस वाले उन व्यक्ति पर भी टिप्पणी कर रहे हैं जो अब हमारे बीच नहीं हैं।

जयाप्रदा ने महाकाल मंदिर के विकास की सराहना करते हुए कहा कि मोदी है तो मुमकिन है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश के लिए जो त्याग किया है, वो कोई नहीं कर सकता। महिला सशक्तिकरण पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सिर्फ महिला दिवस पर बात करने से काम नहीं चलेगा। कार्यशैली में दिखना चाहिए कि महिलाओं को कितना सम्मान मिल रहा है।

मंदिर प्रशासन की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने जयाप्रदा को प्रसाद और दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया।

महाकाल मंदिर में भाजपा नेत्री जयाप्रदा।



Source link