Last Updated:
दुबई में एशिया कप भारत-पाकिस्तान मैच से पहले अभिषेक शर्मा ने पिता राजकुमार शर्मा से मुलाकात की. वो शुभमन गिल के साथ ट्रेनिंग करके लौट रहे थे.
पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले प्रैक्टिस सेशन के दौरान अभिषेक ने जमकर पसीना बहाया. बचपन के दोस्त और ओपनिंग जोड़ीदार शुभमन गिल के साथ जब वो मैदान से बाहर आ गए थे तो पिता राजकुमार उनके स्वागत के लिए खड़े थे. शुभमन गिल ने उनके पैर को छुआ और उन्होंने गले लगा लिया. बेटे अभिषेक को गले लगाया और फिर चूमा. हालांकि ये वीडियो में नजर नहीं आ रहा लेकिन राजकुमार ने बेटे को पाकिस्तान के खिलाफ उतरने से पहले अपना आशीर्वाद दिया.
#WATCH | Dubai, UAE: Indian cricketers Abhishek Sharma, Shubman Gill and Arshdeep Singh met the father of Abhishek Sharma during the practice session