मूंग तोड़ रहे मां-बेटे पर जंगली सूअर का हमला: देवास में घायल हुए दोनों इंदौर रेफर; ग्रामीण बोले- सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं – Dewas News

मूंग तोड़ रहे मां-बेटे पर जंगली सूअर का हमला:  देवास में घायल हुए दोनों इंदौर रेफर; ग्रामीण बोले- सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं – Dewas News



देवास जिले के ग्राम इकलेरा माता जी में शनिवार को एक जंगली सूअर ने खेत में मूंग की फसल तोड़ रहे मां-बेटे पर हमला कर दिया। हमले में कलाबाई परमार (60) और उनके बेटे अशोक परमार (35) घायल हो गए।

.

घटना उस समय हुई जब दोनों अपने खेत में मूंग की फसल तोड़ रहे थे। अचानक झाड़ियों से निकले जंगली सूअर ने उन पर हमला कर दिया। ग्रामीणों की मदद से घायलों को देवास जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को इंदौर रेफर किया गया।

इस घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। उनका कहना है कि क्षेत्र में जंगली जानवरों का खेतों की ओर आना बढ़ गया है। इससे जान-माल का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। साथ ही जंगली जानवरों पर नियंत्रण के लिए उचित कदम उठाने की भी मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते सुरक्षा उपाय नहीं किए गए तो भविष्य में ऐसी घटनाएं और बढ़ सकती हैं। वन विभाग और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है।



Source link