रायसेन में अग्रवाल समाज ने अग्रसेन जयंती की तैयारियों को लेकर शनिवार को बैठक की। बैठक में समाज के वरिष्ठ सदस्यों की अध्यक्षता में कई निर्णय लिए गए।
.
आगामी 22 सितंबर को अग्रसेन जयंती पर शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह शोभायात्रा बड़े मंदिर तिपट्टा बाजार से सुबह 11:30 बजे शुरू होगी। शोभायात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए शगुन गार्डन पहुंचेगी। वहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इन कार्यक्रमों में समाज के बच्चे, युवा, महिलाएं और वरिष्ठ सदस्य हिस्सा लेंगे।
बैठक में दीपावली के अगले दिन अन्नकूट महोत्सव के आयोजन का भी निर्णय लिया गया। इस दौरान समाज के सभी परिवार एकत्रित होकर श्री गोवर्धन महाराज की पूजा करेंगे। छप्पन भोग का आयोजन होगा और प्रसाद वितरण किया जाएगा।
समाज के सदस्यों ने कहा कि ये आयोजन समाज की एकता, परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करेंगे। बैठक में लिए गए निर्णयों से सभी सदस्यों में उत्साह देखा गया। युवा वर्ग भी कार्यक्रम की तैयारियों में सक्रिय भागीदारी निभा रहा है।