सलकनपुर में शारदीय नवरात्रि की तैयारी शुरू: कलेक्टर-एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा; श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर दिए निर्देश – Sehore News

सलकनपुर में शारदीय नवरात्रि की तैयारी शुरू:  कलेक्टर-एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा; श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर दिए निर्देश – Sehore News


22 सितंबर से शुरू होने जा रही शारदीय नवरात्रि को लेकर सलकनपुर में तैयारियां जोरों पर हैं। विजयासन देवी के दर्शन के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु सलकनपुर पहुंचते हैं, ऐसे में इस बार भी श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शनिवार को क

.

श्रद्धालुओं को मिलें बेहतर सुविधाएं

कलेक्टर बालागुरु के. ने अधिकारियों से कहा कि श्रद्धालुओं को दर्शन और पूजा-अर्चना के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने पेयजल, साफ-सफाई, बिजली आपूर्ति और पार्किंग जैसी बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

यातायात और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष फोकस

एसपी दीपक शुक्ला ने पुलिस अधिकारियों को सभी मुख्य स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए, ताकि यातायात व्यवस्था बाधित न हो। उन्होंने कहा कि जहां भी यातायात में अवरोध उत्पन्न हो, वहां तत्काल कार्रवाई कर यातायात को सुचारु किया जाए।

हेल्थ कैंप और कंट्रोल रूम की व्यवस्था होगी

श्रद्धालुओं की चिकित्सा सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में हेल्थ कैंप लगाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी को भी अचानक जरूरत पड़ने पर तुरंत मेडिकल सहायता मिल सके। वहीं, प्रशासनिक समन्वय बनाए रखने के लिए मंदिर परिसर में एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा।

बसों के लिए अस्थायी स्टैंड और हेल्प डेस्क की व्यवस्था

कलेक्टर ने बाहर से आने वाली बसों की पार्किंग के लिए अस्थायी बस स्टैंड बनाने के निर्देश दिए ताकि मुख्य सड़कों पर बसों के कारण ट्रैफिक बाधित न हो। इसके अलावा, श्रद्धालुओं को दिशा-निर्देश देने और सहायता पहुंचाने के लिए मंदिर परिसर के प्रमुख स्थानों पर हेल्प डेस्क बनाए जाएंगे।



Source link