सिंगरौली जिले के बैढन थाना क्षेत्र में मल्हार पार्क के पास शनिवार रात करीब 8 बजे एक विवाद सामने आया। बैंढन के गनियारी इलाके के दो युवक शराब के नशे में एक-दूसरे से भिड़ गए।
.
स्थानीय दुकानदार बृजेश कुमार शुक्ला के अनुसार, दोनों युवक सड़क के बीच में अचानक लड़ने लगे। लोगों ने उन्हें अलग करने का प्रयास किया, लेकिन वे एक-दूसरे को पीटते रहे। बाद में एक पुलिसकर्मी ने आकर दोनों को अलग किया।
घटना का वीडियो भी सामने आया
घटना का वीडियो भी सामने आया है। इस दौरान मौके पर मौजूद भीड़ सिर्फ तमाशबीन बनी रही। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस इलाके में अक्सर नशे में धुत युवक इस तरह का हंगामा करते हैं। इससे दुकानदारों और ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
इस मामले में अभी तक थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि यदि पुलिस नियमित गश्त करे तो ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है।