सूर्या या अभिषेक नहीं… ये विस्फोटक क्रिकेटर पाकिस्तान को करेगा तहस-नहस! चंद गेंदों में पलटता है मैच

सूर्या या अभिषेक नहीं… ये विस्फोटक क्रिकेटर पाकिस्तान को करेगा तहस-नहस! चंद गेंदों में पलटता है मैच


Asia Cup 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 टूर्नामेंट का महामुकाबला रविवार 14 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा. इस मैच में भारत का एक खूंखार क्रिकेटर ऐसी तबाही मचाएगा कि पाकिस्तान की टीम घुटनों पर आ सकती है. भारत का ये क्रिकेटर जब बल्ला लेकर क्रीज पर उतरता है, तो विरोधी टीम के गेंदबाज रहम की भीख मांगते हुए नजर आते हैं. जब यह क्रिकेटर गेंद थामकर बॉलिंग करने आता है तो विरोधी टीम के बल्लेबाजों के पांव पिच पर ही कांपने लगते हैं. यह खतरनाक क्रिकेटर अकेले दम पर भारत को जीत दिलाने का माद्दा रखता है.

ये विस्फोटक क्रिकेटर पाकिस्तान को करेगा तहस-नहस

भारत का यह खतरनाक क्रिकेटर न तो सूर्यकुमार यादव है और न ही अभिषेक शर्मा. भारत का यह मैच विनर क्रिकेटर और कोई नहीं बल्कि स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या हैं. हार्दिक पांड्या अकेले दम पर ही भारत को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में जीत दिला सकते हैं. हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के सबसे घातक हथियार हैं. पाकिस्तान के खिलाफ मैच में हार्दिक पांड्या न सिर्फ एक गेंदबाज बनकर टीम इंडिया के लिए अहम मौकों पर विकेट चटकाएंगे, बल्कि बल्लेबाज के तौर पर भी वह अपने चौके-छक्कों से बवंडर मचाकर रख देंगे.

Add Zee News as a Preferred Source


चंद गेंदों में पलटता है मैच

हार्दिक पांड्या लगातार 140 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने का टैलेंट रखते हैं. साथ ही हार्दिक पांड्या नंबर-6 के बहुत विस्फोटक बल्लेबाज भी हैं. हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के लिए मैच फिनिश करते हैं और गेंदबाजी के दौरान अहम मौकों पर विकेट भी निकालकर देते हैं. फील्डिंग में भी हार्दिक पांड्या तेज तर्रार रन आउट करने और मुश्किल कैच पकड़ने में माहिर हैं. हार्दिक पांड्या इस काबिलियत की वजह से एक बहुत ही खतरनाक ऑलराउंडर बन जाते हैं.

अनोखा शतक भी लगाएगा

हार्दिक पांड्या बल्ले के साथ विस्फोटक प्रदर्शन करते हैं. वह गेंदबाजों के खिलाफ मैदान के हर कोने में रन बनाने की क्षमता रखते हैं. हार्दिक पांड्या ने अभी तक भारत के लिए 115 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 27.88 की औसत से 1812 रन बनाए हैं, जिसमें 5 अर्धशतक शामिल हैं. हार्दिक पांड्या ने इसके अलावा गेंद से कमाल करते हुए 94 विकेट झटके हैं. हार्दिक पांड्या टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में विकटों का ‘अनोखा शतक’ लगाने से सिर्फ 6 विकेट ही दूर हैं.



Source link