हसरंगा की घातक बॉलिंग के बाद निसांका-कामिल का कमाल, 6 विकेट से जीता श्रीलंका

हसरंगा की घातक बॉलिंग के बाद निसांका-कामिल का कमाल, 6 विकेट से जीता श्रीलंका


Last Updated:

BAN vs SL Asia Cup: एशिया कप 2025 में श्रीलंका ने बांग्‍लादेश को छह विकेट से हराया. पथुम निसांका, कामिल मिशारा और वनिन्‍दू हसरंगा ने शानदार प्रदर्शन किया. बांग्‍लादेश को मैच में वापसी का कोई मौका नहीं मिला. यह टूर्नामेंट में श्रीलंका की पहली जीत है.

हसरंगा की घातक बॉलिंग के बाद निसांका-कामिल का कमाल, 6 विकेट से जीता श्रीलंकाश्रीलंका ने बड़ी जीत दर्ज की. (X/ACC)
बांग्‍लादेश बनाम श्रीलंका: एशिया कप 2025 के 5वें मुकाबले में श्रीलंका ने बांग्‍लादेश पर छह विकेट से बड़ी जीत दर्ज की. मैच के हीरो बल्‍लेबाजी के दौरान अर्धशतक वीर पथुम निसांका 50(34) और कामिल मिशारा 46(32) रहे. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी बना बांग्‍लादेश को मुकाबले में वापसी का कोई मौका नहीं दिया. इससे पहले वनिन्‍दू हसरंगा ने दो विकेट निकाल बंगाल टाइगर्स के बैटिंग ऑर्डर की कमर तोड़ दी थी. इसके साथ ही श्रीलंका ने टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की. बांग्‍लादेश अपने दो मैच खेल चुका है, जिसमें एक जीत और एक में उसे हार मिली है.

बांग्‍लादेश ने शून्‍य पर गंवा दिए थे 2 विकेट
श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया था. यह निर्णय टीम के लिए शानदार साबित हुआ. ऐसा इसलिए क्‍योंकि टीम का खाता खुलने से पहले ही बांग्‍लादेश ने अपने दो विकेट गंवा दिए थे. 11 रन तक पहुंचते-पहुंचते लिटन दास की कप्‍तानी वाली टीम के तीन बैटर डगआउट लौट चुके थे. दोनों सलामी बल्‍लेबाज तंजीद हसनब और परवेज हुसैन इमोन अपना खाता तक नहीं खोल पाए. नंबर-4 खेलने आए तौहीद हृदोय आठ और पांच नंबर पर खेलने आए महेदी हसन नौ रन बनाकर चलते बने. लिटन दास के बैट से 26 गेंदों पर 28 रन आए.

जेकर एलिनॉट-शमीम हुसैन ने संभाली रन बनाने की जिम्‍मेदारी
बांग्‍लादेश की टीम ने 53 रन पर ही अपने पांच विकेट गंवा दिए थे. यहां से आगे रन बनाने की जिम्‍मेदारी जेकर एलिनॉट और शमीम हुसैन ने उठाई. 10वें ओवर में 5वां विकेट गंवाने के बाद बांग्‍लादेश का आगे कोई विकेट नहीं गिरा. अली ने 34 गेंदों पर 41 रनों की अहम पार खेली. इस दौरान उनके बैट से दो चौके आए. वहीं, हुसैन ने दो चौकों और एक छक्‍के की मदद से 34 गेंदों पर 42 रन ठोक दिए.

निसांका-कामिल ने नहीं दिया वापसी का मौका
लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान श्रीलंका की शुरुआत शानदार रही. विकेटकीपर बल्‍लेबाज कुसल में‍डिस भले ही महज तीन रन बनाकर आउट हो गए हों, लेकिन इसके बाद दूसरे विकेट के लिए पथुम निसांका और कामिल मिशारा ने मिलकर 95 रन ठोक दिए. टीम का स्‍कोर जब 108 रन था, निसांका मेहदी हसन की गेंद पर कैच आउट हुए. इसके बाद नए बैटर कुसल मेंडिस जल्‍द ही नौ रन बनाकर आउट हो गए. नंबर-5 के बैटर दासुन शनाका भी एक रन ही बना पाए. हालांकि लगातार विकेट गिरने का सिलसिला तब शुरू हुआ जब श्रीलंका की टीम जीत की दहलीज पर थी.

Sandeep Gupta

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और… और पढ़ें

homecricket

हसरंगा की घातक बॉलिंग के बाद निसांका-कामिल का कमाल, 6 विकेट से जीता श्रीलंका



Source link