Last Updated:
भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने कहा है कि अगर उनकी अपनी योजनाओं पर डटी रही तो, फिर वो किसी भी टीम को हरा सकती है. ओमान के खिलाफ 93 रन की जीत के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी गदगद हैं और वो अपने दूसरे मैच में भारत से भिड़ने को तैयार हैं.
ओमान पर जीत के बाद सलमान आगा (Salman Agha) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘बल्ले से हमें अभी भी कुछ सुधार करने की जरूरत है. गेंदबाज़ी शानदार थी, मैं गेंदबाज़ी यूनिट से खुश हूं. हमारे पास तीन स्पिनर हैं और वे सभी अलग-अलग हैं. यहां तक कि सैम अयूब भी. हमारे पास 4-5 अच्छे विकल्प हैं और दुबई और अबू धाबी में खेलते समय आपको इनकी जरूरत होती है. हमें जो शुरुआत मिली, उससे हमें 180 रन बनाने चाहिए थे, लेकिन क्रिकेट ऐसा ही होता है.’
सलमान आगा ने ओमान पर जीत दर्ज करने के बाद भारत को चेतावनी दी है.
मोहम्मद हारिस की 66 रन की पारी के बाद गेंदबाजों के दबदबे वाले प्रदर्शन से पाकिस्तान ग्रुप ए मैच में ओमान पर 93 रन की बड़ी जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया. पाकिस्तान ने सात विकेट पर 160 रन बनाने के बाद ओमन की पारी को 16.4 ओवर में 67 रन पर समेट कर बड़ी जीत दर्ज की. पाकिस्तान के सामने ग्रुप ए में अब 14 सितंबर को भारत की चुनौती होगी और इस जीत से टीम का आत्मविश्वास थोड़ा बढ़ेगा.
‘हम किसी भी टीम को हरा सकते हैं’
सलमान आगा ने कहा ,’ हम वाकई अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं. हमने यूएई में त्रिकोणीय सीरीज़ जीती.एशिया कप के पहले मैच में भी हमने आसानी से जीत हासिल की. अगर हम अपनी योजनाओं पर लंबे समय तक अमल करते रहे, तो हम किसी भी टीम को हरा सकते हैं.’ पाकिस्तान के स्पिनर्स 2025 में 67 विकेट ले चुके हैं. इस दौरान उनकी इकॉनोमी 7.12 रही है जबकि औसत 18.76 का रहा. एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट के मामले में पाकिस्तान ने अपना ही रिकॉर्ड बराबर किया जो उसने 2021 में बनाया था.
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें