MP Live News 13 September 2025: पहले ही प्रयास में अफसर बनीं शिवानी, ई-रिक्शा से खींचकर युवक की बेरहमी से पिटाई

MP Live News 13 September 2025: पहले ही प्रयास में अफसर बनीं शिवानी, ई-रिक्शा से खींचकर युवक की बेरहमी से पिटाई


Live now

Last Updated:

MP Live News: मध्यप्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी.

MP Live News Today: हरदा जिले के सिराली निवासी शिवानी उइके ने MPPSC 2024 में पहले प्रयास में डिप्टी कलेक्टर का पद हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया. शिवानी के पिता देवकरण उइके, हंडिया पुलिस थाने में ASI हैं. वर्तमान में इंदौर में रह रही शिवानी की इस उपलब्धि से परिवार और जिले में खुशी की लहर है.

दूसरी ओर, मुरैना के कोतवाली थाना क्षेत्र में गणेशपुरा के नाला नंबर एक के पास अज्ञात कारणों से तीन बाइक सवारों ने एक ई-रिक्शा में बैठे युवक को खींचकर सड़क पर बेरहमी से मारपीट की. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें तीन आरोपी युवक को पीटते नजर आ रहे हैं. कोतवाली थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

September 13, 2025 07:24 IST

भोपाल में लव जिहाद आरोपियों के घर बुलडोजर आज? प्रशासन ने की भारी तैयारी

Bhopal News: भोपाल में लव जिहाद और दुष्कर्म के आरोपियों फरहान, साद और साहिल के अर्जुन नगर स्थित मकानों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी चल रही है. आरोपियों के घर को खाली कराकर कॉलोनी में बेरिकेडिंग की गई है. मामले में कोर्ट ने कलेक्टर और तहसीलदार को सुबह 11 बजे पेश होने के निर्देश दिए हैं. फरहान के वकील भी कोर्ट पहुंचे हैं.

September 13, 2025 07:23 IST

सीएम मोहन यादव का आज मंदसौर से इंदौर तक दौरा, शाम को ‘तुर्यनाद 25’ में हिस्सा लेंगे

MP News Today: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मंदसौर और इंदौर के दौरे पर रहेंगे. सुबह मंदसौर में स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद वे इंदौर रवाना होंगे, जहां वे दो स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे. दोपहर 12:35 बजे भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे. शाम 5 बजे भोपाल के मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में “तुर्यनाद 25” कार्यक्रम में भाग लेंगे.

homemadhya-pradesh

MP Live: पहले ही प्रयास में अफसर बनीं शिवानी, ई-रिक्शा से खींचकर युवक की पिटाई



Source link