MP News: किसानों के लिए जरूरी खबर! धान, ज्वार, बाजरा की खरीदी से पहले पंजीयन शुरू, यहां बने 11 केंद्र

Last Updated:

MP Farmers News: मध्य प्रदेश के किसानों के लिए जरूरी खबर. खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान, ज्वार और बाजरा का समर्थन मूल्य पर उपार्जन के लिए पंजीयन की तारीख तय कर दी है. पंजीयन के लिए जिले में 11 केंद्र बनाए हैं, जानें सब…

खरीफ सीजन में किसानों से धान, ज्वार और बाजरा की उपज समर्थन मूल्य खरीदी जाएगी. इसके लिए पंजीयन प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू होकर 10 अक्टूबर 2025 तक चलेगी. इस बार शासन ने किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ज्यादा केंद्र खोले हैं और ऑनलाइन पंजीयन विकल्प भी जोड़ा है.

Paddy procurement 2025, Jowar Bajra registration, Farmer registration process MP, MSP scheme 2025, Khargone paddy procurement centers, Online farmer registration process, MP Kisan app registration, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

खरगोन जिला आपूर्ति अधिकारी एचएस मुवेल ने बताया कि किसानों से उपार्जन केवल उन्हीं का होगा, जिन्होंने समय पर पंजीयन कराया है. इसलिए सभी किसान भाई समय सीमा में अनिवार्य रूप से पंजीयन कराएं.

Paddy procurement 2025, Jowar Bajra registration, Farmer registration process MP, MSP scheme 2025, Khargone paddy procurement centers, Online farmer registration process, MP Kisan app registration, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

जिले में 11 पंजीयन केंद्र बनाए गए हैं. इनमें झिरन्या, महेश्वर, करही, कसरावद, गोगावां, खरगोन, भगवानपुरा, भीकनगांव, बड़वाह, सनावद और सेगांव शामिल हैं. किसान अपने नजदीकी केंद्र पर जाकर आसानी से पंजीयन करा सकते हैं.

Paddy procurement 2025, Jowar Bajra registration, Farmer registration process MP, MSP scheme 2025, Khargone paddy procurement centers, Online farmer registration process, MP Kisan app registration, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

इन केंद्रों पर किसानों को निःशुल्क पंजीयन सुविधा मिलेगी. वहीं, एमपीऑनलाइन, लोक सेवा केंद्र या कियोस्क के माध्यम से पंजीयन कराने पर 52 रुपये शुल्क देना होगा.

Paddy procurement 2025, Jowar Bajra registration, Farmer registration process MP, MSP scheme 2025, Khargone paddy procurement centers, Online farmer registration process, MP Kisan app registration, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

पंजीयन के लिए किसानों को कुछ आवश्यक दस्तावेज साथ ले जाने होंगे. इनमें समग्र आईडी, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, ऋण पुस्तिका की छायाप्रति और आधार लिंक बैंक खाता शामिल हैं.

Paddy procurement 2025, Jowar Bajra registration, Farmer registration process MP, MSP scheme 2025, Khargone paddy procurement centers, Online farmer registration process, MP Kisan app registration, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

किसानों की सहूलियत के लिए शासन ने ऑनलाइन पंजीयन की व्यवस्था भी की है. मोबाइल या कंप्यूटर से ई-उपार्जन पोर्टल पर जाकर या एमपी किसान ऐप डाउनलोड करके भी घर बैठे पंजीयन किया जा सकता है.

Paddy procurement 2025, Jowar Bajra registration, Farmer registration process MP, MSP scheme 2025, Khargone paddy procurement centers, Online farmer registration process, MP Kisan app registration, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

ऑनलाइन पंजीयन में किसान को अपनी भूमि संबंधी जानकारी, अनाज का विवरण और बैंक खाते की डिटेल भरनी होगी. यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद किसान का नाम उपार्जन सूची में दर्ज हो जाएगा.

Paddy procurement 2025, Jowar Bajra registration, Farmer registration process MP, MSP scheme 2025, Khargone paddy procurement centers, Online farmer registration process, MP Kisan app registration, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

जिला आपूर्ति अधिकारी ने कहा कि यदि कोई किसान पंजीयन की अंतिम तिथि तक आवेदन नहीं करता है, तो उसे समर्थन मूल्य योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा. इसलिए समय सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

किसानों के लिए जरूरी खबर! धान, ज्वार, बाजरा की खरीदी से पहले पंजीयन शुरू

Source link