Public Opinion: भारत पाक को ऐसी पटखनी दे कि शर्म के मारे…सागरवासी चाहते हैं गजब का भिड़ंत!

Public Opinion: भारत पाक को ऐसी पटखनी दे कि शर्म के मारे…सागरवासी चाहते हैं गजब का भिड़ंत!


Last Updated:

Asia Cup Public Opinion: भारत पाकिस्तान के साथ एशिया कप खेले या नहीं इसको लेकर सबकी अपनी अपनी राय है. आइए जानते हैं सागर की जनता क्या कहती है.

अनुज गौतम, सागर: दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को मैच होने वाला है. एशिया कप में होने वाले इस क्रिकेट मैच को महा मुकाबला के रूप में देखा जा रहा है, लेकिन इस पर लगातार अलग-अलग तरह की राय सामने आ रही है, एक तरफ जहां सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाये जाने की याचिका को निरस्त कर दिया है. तो वहीं दूसरी तरफ हरभजन सिंह ने भी साफ कहा है कि भारत को पाकिस्तान की आपसी संबंध बेहतर होने तक आपस में क्रिकेट या व्यापार नहीं करना चाहिए.

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर सागर के युवा खिलाड़ियों से बातचीत की जिनकी अलग-अलग प्रतिक्रिया मिली है. शुभम सैनी ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होना चाहिए लेकिन इस मैच में भारत-पाकिस्तान को इतनी बुरी तरह से हराए कि पाकिस्तान आगे मैच खेलने के लायक ना रहे, क्योंकि पाकिस्तान की जिस तरह की रणनीति रहती है उसमें खेल के माध्यम से हराकर सबक सिखाना चाहिए.

हरि ओम गौतम ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच यह मैच जरूर होना चाहिए क्योंकि हमारे लिए छोटा सा मैच भी किसी वर्ल्ड कप की तरह होता है और जब भारत पाकिस्तान को हारता है तो ऐसा ही लगता है कि जैसे उसने वर्ल्ड कप जीत लिया हो.

विक्रम रजक भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर कहते हैं जब सभी तरह की व्यापार और अन्य चीजों को दोनों देश बंद करते जा रहे हैं तो क्रिकेट मैच भी नहीं होना चाहिए. हरभजन सिंह ने जो बात कही है हम उसका समर्थन करते हैं.

शैलेश अग्रवाल कहते हैं कि भारत की जिस तरह की संस्कृति रही है और उसमें जो आपत्ति जताई जा रही है उससे मैं सहमत नहीं हूं. क्योंकि खेल सारी भावनाओं से ऊपर होता है और क्रिकेट तो ऐसा खेल है जिसके करोड़ों प्रेमी हैं और जब-जब भारत-पाकिस्तान को मात देता है तो हर एक हिंदुस्तानी का सीना खुशी के मारे फूल कर दोगुना हो जाता है.

विकास यादव कहते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हो इससे हमें कोई दिक्कत नहीं लेकिन भारत की युवा ग्रेट को इस बात का ख्याल जरूर रखना होगा की वह पाकिस्तान को ऐसी पटखनी दे कि शर्म के मारे ही डूब के मर जाए

विजय सिंह राजपूत ने कहा कि हरभजन सिंह की बात का सम्मान करता हूं और भारत-पाकिस्तान के बीच मैच नहीं होना चाहिए और मेरा तो कहना यह है कि आप पाकिस्तान को क्रिकेट से अलग ही कर दो

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

भारत पाक को ऐसी पटखनी दे कि शर्म के मारे…सागरवासी चाहते हैं गजब का भिड़ंत!



Source link