Last Updated:
ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ कानपुर में तीन वनडे के लिए इंडिया ए टीम घोषित. रजत पाटीदार पहले मैच के कप्तान, तिलक वर्मा दूसरे और तीसरे मैच में टीम की कमान संभालेंगे. रोहित शर्मा और विराट कोहली का नाम टीम में नहीं है.
चयन समिति ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत ए टीम की घोषणा की है. यह सीरीज कानपुर में खेली जाएगी. तीन वनडे मैच 30 सितंबर, 3 अक्टूबर और 5 अक्टूबर 2025 को खेले जाएंगे. सभी मैच ग्रीन पार्क स्टेडियम में होंगे और भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होंगे.
पहले वनडे मैच के लिए भारत ए टीम:
रजत पाटीदार (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रियान पराग, आयुष बदोनी, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, निशांत सिंधु, गुरजपनीत सिंह, युधवीर सिंह, रवि बिश्नोई, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), प्रियंश आर्य, सिमरजीत सिंह.
🚨 𝗡𝗘𝗪𝗦 🚨
India A squad for one-day series against Australia A announced.