कंजर मोहल्ले में जुआ खेलते पकड़े गए 11 लोग: देवास में पुलिस ने की कार्रवाई, 5400 रुपए और ताश की गड्डी जब्त – Dewas News

कंजर मोहल्ले में जुआ खेलते पकड़े गए 11 लोग:  देवास में पुलिस ने की कार्रवाई, 5400 रुपए और ताश की गड्डी जब्त – Dewas News



देवास में सिटी कोतवाली पुलिस ने शनिवार शाम को कंजर मोहल्ले में छापेमारी की। पुलिस ने जुआ खेलते 11 लोगों को रंगे हाथों पकड़ा। मौके से 5400 रुपए नगद और ताश की गड्डी बरामद की गई।

.

थाना प्रभारी श्याम चंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। आरोपी लंबे समय से जुआ खेलने की गतिविधियों में लिप्त थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी की।

पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। यह एक सप्ताह में पुलिस की दूसरी सफल कार्रवाई है।



Source link