कौन हैं MPPSC टॉपर हर्षिता दवे? महज 22 साल की उम्र में बनेंगी डिप्टी कलेक्टर

कौन हैं MPPSC टॉपर हर्षिता दवे? महज 22 साल की उम्र में बनेंगी डिप्टी कलेक्टर


Last Updated:

Harshita Dave Success Story: मध्य प्रदेश पीसीएस 2024 के एग्जाम में हर्षिता दवे ने टॉप कर इंदौर का नाम रोशन किया है. आइए जान लेते हैं कि कैसे उन्होंने सफलता पाई.

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस 2024 परीक्षा में इंद्रौर की रहने वाली हर्षिता दवे ने टॉप किया है. अब वह डिप्टी कलेक्टर बनेंगी. आइए जान लेते हैं उनके बारे में.

हर्षिता ने महज़ 22 साल की उम्र में ये मुकाम हासिल किया है। ये उनका दूसरा अटेम्प्ट था जिसमें सफलता मिली। इससे पहले हर्षिता ने 2023 में प्री लीम्स दी थी लेकिन इस बार मेन्स और इंटरव्यू दोनों देकर ये मुकाम हासिल किया।

एमपी पीसीएस 2024 एग्जाम जुलाई 2024 में किया गया था. इसके मेन्स एग्जाम के रिजल्ट 5 मार्च को घोषित हुए थे. इसमें 339 पास हुए कैंडिडेट्स इंटरव्यू में शामिल हुए थे.

हर्षिता इंदौर की ही रहने वाली है। उन्होंने बीए और एमए की पढ़ाई की है। उसके बाद से ही वो MPPSC की तैयारी कर रही थी। हर्षिता शुरू से ही प्रतिभाशाली रही है, उन्होंने राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय मंचों समेत करीब 90 वाद विवाद प्रतियोगिताएं जीतीं है।

हर्षिता दवे ने सरस्वती शिशु मंदिर और माधव विद्यापीठ से की पढ़ाई की है. वह बचपन से इंटरनेशनल डिबेटर रह चुकी हैं. उनकी इस सफलता से सभी बहुत खुश हैं.

हर्षिता दवे के पिता डॉ. विकास दवे साहित्य अकादमी के डायरेक्टर हैं। जबकि माताजी प्राइवेट स्कूलों में शिक्षिका। उनके बड़े भाई हार्दिक दवे पत्रकार हैं। पिता ने बताया कि बेटी रोज करीब 12 से 14 घंटे पढ़ाई करती थी उसने अपनी मेहनत और लगन से ये मुकाम हासिल किया है।

हर्षिता दवे के घर में मां हिंदी की टीचर हैं और पिता साहित्य अकादमी के डारेक्टर हैं. हर्षिता की इस सफलता से मां ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि बेटियां बेटों से कम नहीं हैं. वहीं, पिता ने कहा कि बेटियां अपने पूरे कुल का गौरव बढ़ा रही हैं. इस सफलता का पूरा श्रेय उनके मार्गदर्शकों को जाता है.

MPPSC की परीक्षा साल 2024 में 21 से 26 अक्टूबर के बीच आयोजित हुई थी जिसमें केवल 110 पद ही निकाले गए थे। 87 प्रतिशत वाले फॉर्मूला के अनुसार 102 पद रखे गए थे।‌परीक्षा के बाद 339 उम्मीदवारों को इंटरव्यू में बैठने की मौका मिला था

हर्षिता की इस उपलब्धि से पूरे इंदौर शहर में उत्साह देखने को मिल रहा है. सबी उनकी प्रशंसा कर रहे हैं और परिवार को बधाई गे रहे हैं. 

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

कौन हैं MPPSC टॉपर हर्षिता दवे? महज 22 साल की उम्र में बनेंगी डिप्टी कलेक्टर



Source link