खरगोन में जिला स्तरीय हॉकी चयन स्पर्धा: 15 स्कूलों के 150 खिलाड़ी खेल रहे, विजेता टीम संभाग स्तर पर करेगी प्रतिनिधित्व – Khargone News

खरगोन में जिला स्तरीय हॉकी चयन स्पर्धा:  15 स्कूलों के 150 खिलाड़ी खेल रहे, विजेता टीम संभाग स्तर पर करेगी प्रतिनिधित्व – Khargone News

खरगोन स्टेडियम मैदान पर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय हॉकी चयन स्पर्धा का आगाज हो गया है। इस प्रतियोगिता में जिले के 15 स्कूलों से 150 छात्र भाग ले रहे हैं।

.

जिला पंचायत उपाध्यक्ष बापूसिंह परिहार ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। जिला शिक्षा अधिकारी एसके कानूडे ने छात्रों को नियमों का पालन करते हुए खेलने और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

क्रीडा निरीक्षक हबीब बेग मिर्जा के अनुसार, इस प्रतियोगिता से चयनित जिला टीम संभाग स्तरीय स्पर्धा में खरगोन का प्रतिनिधित्व करेगी। कार्यक्रम में संयोजक विद्यालय बाल शिक्षा निकेतन के प्राचार्य प्रवीण मीणा, खेल शिक्षक अनिल पांडेय और वरिष्ठ हॉकी कोच इकबाल खान मौजूद रहे। समाजसेवी सुशील अग्रवाल, राकेश अथंकर, इमरान खान सहित अन्य खेलप्रेमी भी उपस्थित थे।

देखिए प्रतियोगिता के दौरान की तस्वीरें

15 स्कूलों की टीमों में से विजेता टीम संभाग स्तर पर प्रतिनिधित्व करेगी।

हॉकी कोच इकबाल खान ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

हॉकी कोच इकबाल खान ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

हॉकी कोच इकबाल खान भी इस प्रतियोगिता के दौरान मौजूद रहे।

हॉकी कोच इकबाल खान भी इस प्रतियोगिता के दौरान मौजूद रहे।

Source link