जिला अस्पताल में क्रिटिकल केयर यूनिट का निरीक्षण: कलेक्टर ने मरीजों से जाना हाल, टाइल्स और पैविंग ब्लॉक में सुधार के निर्देश – Betul News

जिला अस्पताल में क्रिटिकल केयर यूनिट का निरीक्षण:  कलेक्टर ने मरीजों से जाना हाल, टाइल्स और पैविंग ब्लॉक में सुधार के निर्देश – Betul News


बैतूल कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने रविवार को जिला अस्पताल की निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कई वार्डों में जाकर मरीजों से हालचाल भी जाना और अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण में पार्किंग, सफाई और पास व

.

उन्होंने TB केयर यूनिट की खाली हुई जमीन पर परिजनों के बैठने के लिए शेड बनाने के निर्देश दिए गए। इसके लिए खनिज मद से राशि उपलब्ध कराने को कहा है। कलेक्टर ने इस दौरान निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर ब्लॉक का बारीकी से निरीक्षण किया।यहां उन्होंने कुछ स्थानों की टाइल्स दोबारा लगाने और कुछ स्थानों पर पैविंग ब्लाक हटने को कहा।

इसके अलावा ट्रामा सेंटर के बाजू मेंपानी की टंकी के पास पार्किंग व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने पंजीयन काउंटर को बाहर स्थानांतरित करने को कहा और इसके लिए राशि खनिज मद से उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर के साथ सीएमएचओ डॉ. मनोज हुरमाड़े, सिविल सर्जन डॉ. जगदीश घोरे, आरएमओ डॉ. रानू वर्मा और सीएमओ सतीश मटसेनिया मौजूद थे।



Source link