दतिया में साढ़ पांच घंटे बिजली कटौती: रविवार को बिजली मेंटेनेंस के काम के लिए सुबह 10 से दोपहर 3.30 बजे तक बंद रहेगी सप्लाई – datia News

दतिया में साढ़ पांच घंटे बिजली कटौती:  रविवार को बिजली मेंटेनेंस के काम के लिए सुबह 10 से दोपहर 3.30 बजे तक बंद रहेगी सप्लाई – datia News



दतिया में मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने आज रविवार को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मेंटेनेंस की घोषणा की है। सुरक्षा कारणों से इस दौरान बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

.

शहरी क्षेत्रों में अगरबत्ती फैक्ट्री, मुक्तिधाम, गड़रिया की चौकी और माइक्रोवेव टावर प्रभावित होंगे। साथ ही एसएएफ कॉलोनी, मेडिकल कॉलेज हॉस्टल, 29वीं बटालियन कार्यालय और न्यू कलेक्ट्रेट क्षेत्र में बिजली नहीं रहेगी। यह कटौती सुबह 11 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक रहेगी।

ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ौनी, घूघसी, लमकना और उरीना सब स्टेशन से जुड़े सभी 11 फीडर प्रभावित होंगे। गंधारी, दुरसड़ा, रिछार, सरसई, बेहरूका, बड़ौनी, बरगांय, लमकना और लहरा आबादी फीडर पर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मेंटेनेंस होगा।

विद्युत वितरण कंपनी ने सूचित किया है कि, आवश्यकता पड़ने पर बिजली कटौती का समय घटाया या बढ़ाया जा सकता है।



Source link