Last Updated:
india vs pakistan match live: पाकिस्तान की क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज सैम अयूब पहली ही गेंद पर हार्दिक पड्या का शिकार बने. दावा किया गया था कि अयूब जसप्रीत बुमराह की गेंदों पर छह छक्के लगाएंगे, लेकिन जस्सी की गेंदबाजी आने से पहले ही वो अपनी पहली ही गेंद पर कैच आउट हो गए.
सैम अयूब अपना खाता तक नहीं खोल पाए. (News18)पहले हार्दिक को तो झेल लो मिस्टर अयूब
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हार्दिक पांड्या को एशिया कप के अहम मुकाबले में पहले ओवर में गेंद थमाई. पहली गेंद वाइड थी. उन्होंने दोबारा ये गेंद डाली. पहली ही गेंद पर उन्होंने पाकिस्तान के युवा ओपनर सैम अयूब का खाता खोलने का सपना तोड़ दिया. पांड्या ने बेहतरीन आउटस्विंगर फेंकी, जिस पर अयूब ने कवर ड्राइव खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद सीधे पॉइंट पर खड़े जसप्रीत बुमराह के हाथों में समा गई. अयूब गोल्डन डक पर चलते बने और पाकिस्तान को शुरुआती झटका लगा. यह विकेट पांड्या की गेंदबाजी समझदारी और बुमराह की सुरक्षित कैचिंग का शानदार उदाहरण था. भारतीय टीम ने इस ब्रेकथ्रू से मैच पर शुरुआती दबदबा बना लिया.
इससे पहले ओमान के खिलाफ ग्रुप मैच में अयूब पहली ही गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए थे. शाह फैसल की सीधी गेंद उनके पैड पर लगी और अम्पायर ने बिना देर किए आउट दे दिया. अयूब न सिर्फ शून्य पर लौटे बल्कि बिना वजह डीआरएस लेकर टीम का रिव्यू भी गंवा बैठे. साफ-सुथरे फैसले पर उनकी जिद ने फैंस को हैरान कर दिया. अब सोशल मीडिया पर लोग तनवीर अहमद के बयान का मजाक उड़ा रहे हैं और सवाल उठा रहे हैं कि जो बल्लेबाज ओमान जैसे गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाया और हार्दिक पंड्या ने जिसे पहली ही गेंद पर चलता किया वो जसप्रीत बुमराह जैसे वर्ल्ड क्लास पेसर को कैसे छक्के लगाएगा.
पूर्व पाक क्रिकेटर ने किया था छह छक्कों वाला दावा
एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान मैच से पहले पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज तनवीर अहमद ने बड़ा दावा किया था. उन्होंने कहा कि सैम अयूब जसप्रीत बुमराह की गेंदों पर छह छक्के जड़ेंगे, लेकिन उनकी यह भविष्यवाणी बुरी तरह फ्लॉप हो गई. अब देखना होगा कि लगातार बैक टू बैक दो मैचों में शून्य पर आउट होने के बाद हो रही बेइज्जती पर क्या जवाब देंगे.
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और… और पढ़ें