भारत बनाम पाकिस्तान मैच में बारिश बनेगी विलेन? महामुकाबले से चंद घंटे पहले सामने आया लेटेस्ट अपडेट

भारत बनाम पाकिस्तान मैच में बारिश बनेगी विलेन? महामुकाबले से चंद घंटे पहले सामने आया लेटेस्ट अपडेट


Asia Cup 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 टूर्नामेंट का महामुकाबला आज रात 8 बजे से दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच से पहले दुबई के मौसम को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है. पहलगाम आतंकी हमले और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार ये दोनों ही देश क्रिकेट के मैदान पर आपस में भिड़ेंगे. दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम भारत बनाम पाकिस्तान मैच की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है. दोनों ही टीमों के बीच आज दुबई में एक कांटेदार मुकाबला देखने को मिलेगा.

भारत बनाम पाकिस्तान मैच में बारिश बनेगी विलेन?

भारत बनाम पाकिस्तान मैच से पहले फैंस यह जानने के लिए बेताब हैं कि क्या बारिश उनके उत्साह को मायूसी में तो नहीं बदल देगी. दुबई में हमेशा की तरह मौसम भी अपनी भूमिका निभाएगा. एक्यूवेदर के अनुसार, दुबई में दिन के समय तापमान 39°C से नीचे रहने की उम्मीद है और ह्यूमिडिटी का लेवल 44°C के आसपास रहेगा. हालांकि मैच पर बारिश का कोई खतरा नहीं है, लेकिन खिलाड़ियों को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि हवा की गति 33 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है. रात का तापमान लगभग 30°C गर्म रहेगा. हालांकि आसमान साफ रहेगा.

Add Zee News as a Preferred Source


कैसी होगी पिच?

भारत और पाकिस्तान के बीच इस हाई-वोल्टेज मुकाबले के लिए एक मुख्य पिच तैयार की गई है. UAE के खिलाफ भारत के पहले मैच को देखते हुए लगा कि पिच धीमी होने के संकेत दे रही है, जो स्पिनरों के लिए मददगार हो सकती है. जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा, स्पिन का दबदबा और भी बढ़ने की उम्मीद है. दुबई में शाम को ओस पड़ने की संभावना है. ऐसे में जो भी कप्तान टॉस जीतेगा, वह रन चेज के लिए जाएगा. लंबे समय से भारतीय टीम का पाकिस्तान पर वनडे और टी20 फॉर्मेट में दबदबा रहा है.

एशिया कप टी20 में भारत बनाम पाकिस्तान रिकॉर्ड

एशिया कप के टी20 फॉर्मेट में भारत और पाकिस्तान की टीमें तीन बार एक-दूसरे के सामने आई हैं. दो मैचों में भारत को जीत मिली है, जबकि एक मैच में पाकिस्तान विजेता रहा था. वहीं, भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 फॉर्मेट के अब तक 13 मैच खेले गए हैं. इसमें 10 मैचों में भारतीय टीम विजेता रही है. तीन मैच पाकिस्तान जीता है. भारत ने 2016 में टी20 फॉर्मेट में आयोजित एशिया कप जीता था. 2022 में टी20 फॉर्मेट में आयोजित एशिया कप श्रीलंका ने जीता था. ओवरऑल भारत एशिया कप की सबसे सफल टीम है. 1984 से 2023 तक वनडे और टी20 फॉर्मेट में कुल 16 संस्करण खेले गए हैं. भारतीय टीम सर्वाधिक 8 बार विजेता रही है.



Source link