रोहित-विराट का नाम गायब… ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इस भारतीय टीम का ऐलान, दो खिलाड़ी बने कप्तान

रोहित-विराट का नाम गायब… ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इस भारतीय टीम का ऐलान, दो खिलाड़ी बने कप्तान


India vs Australia: भारतीय टीम अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर होगी, जहां 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज और तीन वनडे मैच भी खेले जाएंगे. इससे पहले भारत की ए टीम ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. ये सभी मुकाबले कानपुर में खेले जाएंगे. इन तीन वनडे मैचों के लिए BCCI ने इंडिया ए टीम का ऐलान कर दिया है. दिलचस्प यह यह है कि दो खिलाड़ियों को कप्तान बनाया गया है. वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि रोहित शर्मा और विराट कोहली इंडिया-ए टीम का हिस्सा हो सकते हैं, लेकिन टीम में इन दोनों दिग्गजों को शामिल नहीं किया गया है.

दो खिलाड़ी कप्तान

BCCI ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ तीन वनडे मैचों के लिए जिस टीम का ऐलान किया है, उसमें दो खिलाड़ियों को कप्तान बनाया है. दरअसल, पहले मुकाबले में रजत पाटीदार कप्तान की भूमिका में नजर आएंगे. वहीं, बाकी दो मैचों में युवा विस्फोटक बल्लेबाज तिलक वर्मा इंडिया ए की कमान संभालेंगे. दूसरे और तीसरे मैचों में रजत पाटीदार तिलक वर्मा के डिप्टी यानी टीम के उपकप्तान होंगे. कई युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को इस टीम में मौका मिला है.

Add Zee News as a Preferred Source






Source link