हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में प्राचार्य गोविंद राम मनवानी की स्मृति में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का सम्मान समारोह रविवार को मनवानी फिल्म्स सिंधु संस्कार के तत्वावधान में मनवानी गली सिंधी कॉलोनी में शाम 6 बजे से आयोजित किया जा रहा है।
.
समिति के राजेश मनवानी ने बताया कि बच्चों के प्रति समर्पित शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान किया जाएगा। साथ ही राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका विषय पर आचार्य महेशदत्त त्रिपाठी व्याख्यान देंगे। समारोह में पूर्व विधायक सुनील निधि जैन, स्वदेशी जागरण मंच के प्रवक्ता कपिल मलैया, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेष केशरवानी, शिवसेना उपराज्य प्रमुख पप्पू तिवारी गुरुजनों के प्रति समर्पण वक्तव्य देंगे।