सियार ने काटा, एक महीने बाद महिला की मौत: रेबीज के लक्षण मिलने पर ग्वालियर में चला इलाज; जानवर ने खेत में किया था हमला – Chhatarpur (MP) News

सियार ने काटा, एक महीने बाद महिला की मौत:  रेबीज के लक्षण मिलने पर ग्वालियर में चला इलाज; जानवर ने खेत में किया था हमला – Chhatarpur (MP) News



छतरपुर की एक महिला को सियार ने काटा। एक महीने बाद रविवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला में रेबीज के लक्षण मिलने के बाद उसका ग्वालियर में उपचार चल रहा था। इसी दौरान महिला की मौत हाे गई। वह अपने पीछे 1 साल की बच्ची छोड़ गई है।

.

राजनगर थाना क्षेत्र की मनिया ग्राम पंचायत में खेत की रखवाली के दौरान सियार ने महिला वर्षा पटेल (24) को काटा था। 14 अगस्त की रात को खेत में फसल की रखवाली करते समय सियार ने उन पर हमला कर दिया था। घटना के बाद उनका इलाज जिला अस्पताल और राजनगर में चल रहा था।

लोगों ने बताया दो दिन पहले शुक्रवार को अचानक वर्षा की तबीयत बिगड़ गई। उनमें रेबीज के लक्षण दिखने लगे। उन्हें पानी से डर लगने लगा और प्यास भी अधिक लगने लगी। व्यवहार भी बदल गया। छतरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया। ग्वालियर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतका के पीछे एक साल की बच्ची है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। राजनगर थाना प्रभारी परशुराम डाबर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वन विभाग के लवकुशनगर रेंजर से इस संबंध में संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।



Source link