स्मृति मंधाना और प्रतिका ने मिलकर बना डाले इतने रन, टूटा वर्ल्ड रिकॉर्ड

स्मृति मंधाना और प्रतिका ने मिलकर बना डाले इतने रन, टूटा वर्ल्ड रिकॉर्ड


Last Updated:

स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने 2025 में वनडे में 958 रन की साझेदारी कर बेलिंडा क्लार्क और लिसा केइटली का रिकॉर्ड तोड़ा, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 114 रन की ओपनिंग साझेदारी की.

स्मृति मंधाना और प्रतिका ने मिलकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
नई दिल्ली. भारतीय महिला टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने वनडे में टीम इंडिया के लिए पिछले कुछ महीने में गजब का प्रदर्शन किया है. इन दोनों की एक मजबूत ओपनिंग जोड़ी बन चुकी है. रविवार, 14 सितंबर को स्मृति और प्रतिका की जोड़ी ने इतिहास रच दिया. दोनों ने मिलकर किसी भी विकेट के लिए किसी भी जोड़ी की तरफ से एक कैलेंडर ईयर में बनाए गए सबसे अधिक रन का विश्व रिकॉर्ड तोड़ डाला. 2025 में स्मृति और प्रतिका ने 958 रन की साझेदारी निभाई है. उन्होंने बेलिंडा क्लार्क और लिसा केइटली का रिकॉर्ड तोड़ा. साल 2000 में इस जोड़ी ने 905 रन जोड़े थे.

स्मृति और प्रतिका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे में भारत के लिए पारी की शुरुआत की और 21.3 ओवर में पहले विकेट के लिए 114 रन जोड़े. मंधाना ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में 63 गेंदों का सामना किया और 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 58 रन बनाए. रावल ने 96 गेंदों में 6 चौकों की मदद से कुल 64 रन बनाए. उन्होंने महिला वनडे क्रिकेट में पांचवीं बार 100+ रन की साझेदारी की. भारत के लिए महिला क्रिकेट में किसी अन्य ओपनिंग जोड़ी ने 100+ रन की साझेदारी नहीं की है.





Source link