‘अभी तो ट्रेलर था,’ भारत-पाकिस्तान 2 बार और हो सकते हैं आमने-सामने, जानें कैसे

‘अभी तो ट्रेलर था,’ भारत-पाकिस्तान 2 बार और हो सकते हैं आमने-सामने, जानें कैसे


Last Updated:

IND vs PAK Asia Cup: भारतीय टीम ने एशिया कप के छठे मैच में पाकिस्तान को सात विकेट से हरा दिया. इस जीत से भारत सुपर फोर में लगभग पहुंच चुका है.पाकिस्तान की टीम ने भी एक मैच जीते हैं. दोनों टीमों की एशिया कप में अभी भी दो बार और भिड़ंत हो सकती है. दोनों टीमें सुपर फोर और फाइनल में टकरा सकती हैं.जानिए कैसे.

भारत और पाकिस्तान में 2 बार और हो सकती है भिड़ंत.
नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में दो बार और टक्कर हो सकती है. भारत ने एशिया कप के छठे मैच में पाकिस्तान को 7 विकेट से मात देकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की.इस जीत से भारत ने सुपर फोर में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है.भारतीय टीम लीग के बाद सुपर फोर और फाइनल में भी भिड़ सकती हैं. इसकी पूरी संभावना है कि दोनों टीमों के बीच एशिया कप का फाइनल खेला जा सकता है. भारतीय टीम 14 सितंबर के बाद कैसे पाकिस्तान से दो बार और भिड़ सकती है. इसका पूरा समीकरण जानते हैं.

भारत को अपना आखिरी लीग मैच ओमान से खेलना है. यह मुकाबला 10 सितंबर को अबुधाबी में खेला जाएगा. इस मुकाबले को भारतीय टीम अगर जीत ले और पाकिस्तान अपने आखिरी लीग मैच में यूएई को हरा दे तो फिर भारत और पाकिस्तान की टीमें 21 सितंबर को खेले जाने वाले सुपर फोर मैच में भिड़ सकते हैं.क्योंकि एशिया कप शेड्यूल के मुताबिक ग्रुप ए के टॉप दो टीमों के सुपर फोर मैच उसी दिन खेला जाना है. सुपर फोर मैच में भारत और पाकिस्तान की टीमें फिर दुबई में खेल सकती हैं.

भारत और पाकिस्तान में 2 बार और हो सकती है भिड़ंत.
ऐसे फाइनल में भारत और पाक हो सकते हैं आमने सामने
भारत और पाकिस्तान की टीमें अगर सुपर फोर मैच में टॉप 2 में फिनिश करती हैं तो ऐसी स्थिति में फिर भारत औ पाकिस्तान की टीम 28 सितंबर को फाइनल में आमने सामने होंगी. फाइनल भी दुबई में खेला जाना है. भारत और पाकिस्तान वर्तमान में ग्रुप ए की अंकतालिका में क्रमश: पहले और दूसरे नंबर पर हैं. भारत के दो मैच से चार अंक हैं वहीं पाकिस्तान के दो मैचों में दो अंक हैं.भारत ने जहां यूएई और पाकिस्तान को हराया है जबकि पाकिस्तान ने अपने पहले मैच में ओामान को मात दी वहीं दूसरे मैच में भारत ने उसे हरा दिया.

भारत पाकिस्तान मैच में हुआ जमकर बवाल
भारत और पाकिस्तान के बीच पहले मैच में जमकर ड्रामा हुआ. मैच खत्म होने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाए. टॉस के समय भी भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया. इसको लेकर पाकिस्तानी टीम के मैनेजर ने शिकायत दर्ज कराई है. मैच से पहले टीम इंडिया के मैनेजमेंट के साथ टॉप ऑफिशियल की आधे घंटे की बैठक हुई जिसमें ये फैसला लिया गया कि भारतीय खिलाड़ी हाथ नहीं मिलाएंगे. पाकिस्तानी टीम हार के बाद ग्राउंड पर भारतीय खिलाड़ियों का इंतजार करती रही लेकिन टीम इंडिया ने मुंह फेरकर लिया और सीधे ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ी चले गए.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

‘अभी तो ट्रेलर था,’ भारत-पाकिस्तान 2 बार और हो सकते हैं आमने-सामने, जानें कैसे



Source link