एशिया कप के बीच इस भारतीय खिलाड़ी को मिली खुशखबरी, ICC ने दिया ये खास अवॉर्ड

एशिया कप के बीच इस भारतीय खिलाड़ी को मिली खुशखबरी, ICC ने दिया ये खास अवॉर्ड


एशिया कप 2025 के बीच टीम इंडिया के एक स्टार तेज गेंदबाज के लिए खुशखबरी आई है. यह खिलाड़ी एशिया कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है. दरअसल, ICC ने प्लेयर ऑफ द मंथ अगस्त के विजेता का ऐलान कर दिया है. यह नाम और कोई नहीं, बल्कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अपनी तूफानी गेंदबाजी से तहलका मचाने वाले स्टार पेसर मोहम्मद सिराज हैं. सिराज को ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अगस्त का विजेता घोषित किया गया है.

सिराज को मिला ये अवॉर्ड

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को अगस्त 2025 के लिए ICC पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है. उन्हें यह अवॉर्ड ओवल में खेले गए एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के फाइनल टेस्ट में मैच जिताने वाले प्रदर्शन के लिए मिला है. अगस्त में सिर्फ एक ही मैच खेलने वाले सिराज ने दोनों पारियों में कुल 9 विकेट लेकर भारत को 5 टेस्ट मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर करने में मदद की. उनकी दूसरी पारी में शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने इंग्लैंड की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया और मेहमान टीम को जीत दिलाई. सिराज ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी और वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जेडन सील्स को पीछे छोड़कर यह अवॉर्ड जीता.

Add Zee News as a Preferred Source


अवॉर्ड मिलने पर यूं जाहिर की खुशी

अवॉर्ड जीतने के बाद सिराज ने कहा कि इंटरनेशनल स्तर पर पहचान मिलना एक गर्व का क्षण है. आईसीसी की एक प्रेस रिलीज में सिराज ने कहा, ‘आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ चुना जाना मेरे लिए एक विशेष सम्मान है. एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी एक यादगार सीरीज थी और यह उन सबसे कड़े मुकाबलों में से एक था जिसका मैं हिस्सा रहा हूं. मुझे गर्व है कि मैं कुछ महत्वपूर्ण स्पेल से टीम में योगदान दे सका, खासकर निर्णायक क्षणों में.’

ये भी पढ़ें: रोहित, वॉर्नर, बटलर… सब छूटे पीछे, UAE के बल्लेबाज ने तोड़ा T20I में असंभव दिखने वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

उन्होंने आगे कहा कि यह पुरस्कार टीम के सामूहिक प्रयास को दर्शाता है. सिराज ने कहा, ‘यह पुरस्कार जितना मेरा है, उतना ही मेरे टीम के साथियों और सपोर्ट स्टाफ का भी है, क्योंकि उनके लगातार प्रोत्साहन और विश्वास ने मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. उनके घरेलू मैदान पर एक टॉप बल्लेबाजी लाइनअप के खिलाफ गेंदबाजी करना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन इसने मेरे अंदर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी निकाला.’

सीरीज में लिए सबसे ज्यादा विकेट

ओवल टेस्ट के बाद हैदराबाद में जन्मे इस तेज गेंदबाज ने टेस्ट में अपनी करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग भी हासिल की. पांच मैचों की सीरीज के दौरान वह हर टेस्ट में खेलने वाले एकमात्र भारतीय तेज गेंदबाज थे, जिन्होंने 32.43 की औसत से 23 विकेट लेकर टीम के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में सीरीज को समाप्त किया, जिसमें दो बार पांच विकेट भी शामिल थे. सिराज ने कहा कि वह इस उपलब्धि को और आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं कड़ी मेहनत करना जारी रखूंगा और हर बार जब मैं भारत की जर्सी पहनूंगा तो अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा.’



Source link