खाद-यूरिया ऑनलाइन वितरित करने की मांग: अशोकनगर में किसानों ने कलेक्ट्रेट में धरना दिया; बोले- 24 घंटे में व्यवस्था लागू हो – Ashoknagar News

खाद-यूरिया ऑनलाइन वितरित करने की मांग:  अशोकनगर में किसानों ने कलेक्ट्रेट में धरना दिया; बोले- 24 घंटे में व्यवस्था लागू हो – Ashoknagar News


अशोकनगर में भारतीय किसान संघ ने सोमवार को पुरानी कृषि उपज मंडी से रैली निकाली। कलेक्ट्रेट कार्यालय में किसानों ने धरना दिया। एसडीएम बृज बिहारी लाल श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपकर मांग की है खाद और यूरिया वितरण व्यवस्था को ऑनलाइन हो। इससे किसानों को लंबी

.

किसानों ने अति वर्षा से हुई फसल क्षति का सर्वे 16 सितंबर तक पूरा करने की मांग की है। रबी फसल के लिए डीएपी, एनपीके और यूरिया पात्रता के अनुसार एक साथ देने की मांग भी रखी। मक्का व्यापारियों द्वारा वापसी राशि न लौटाने पर तत्काल भुगतान की मांग की गई।

किसान फसल लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे।

राजघाट बांध से सभी तहसीलों में नहरों से सिंचाई की मांग की गई। गांवों में 11 केवी लाइनों का मेंटेनेंस और मरम्मत की मांग रखी। कृषि उपज मंडी में चार धर्मकांटे और टीन शेड की मांग की। समर्थन मूल्य पर सोयाबीन, मक्का और उड़द की खरीद के लिए पंजीयन की मांग की।

किसानों ने नई मंडी में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की। पिपरई-बहादुरपुर मार्ग की तत्काल मरम्मत, कृषि सेवा केंद्रों पर रेट लिस्ट और स्टॉक का सार्वजनिक प्रदर्शन, खेत सड़क योजना को पुनः शुरू करने की मांग की।

शस्त्र लाइसेंस शुल्क 11,000 रुपए से अधिक न लेने और नकली मक्का बीज विक्रेताओं पर कार्रवाई की मांग भी रखी गई। साथ ही चेतावनी दी है की 15 दिनों के भीतर इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो संघ उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा।



Source link