रविवार रात करीब 10 बजे नागपुर-छिंदवाड़ा मार्ग पर चंदनगांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांढुर्ना में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक (ASI) सौरभ राजपूत की मौत हो गई। घटना के समय वह अपने दोस्तों के साथ होटल में खाना खाने के बाद बाहर आए थे।
.
दोस्तों ने बाइक में पेट्रोल डलवाने का निर्णय लिया, जबकि सौरभ पैदल सड़क पार कर आगे बढ़े। तभी सामने कुछ लोग मोहल्ले में सांप मारते देख रुक गए। सौरभ भी सड़क पार कर उन्हें देखने जा रहे थे कि तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
देर रात घटना स्थल पर जांच करते पुलिस कर्मी
सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच शुरू स्थानीय लोगों ने तुरंत सौरभ को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षक आशीष कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी कार चालक को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

घटना स्थल पर हादसे के नजर आए निशान
तीन साल की बेटी है मृतक सौरभ राजपूत (30 वर्ष) अपने पीछे पत्नी, मां-पिता, बड़ा भाई और तीन साल की बेटी छोड़ गए हैं। बड़ा भाई जालंधर में भारतीय वायुसेना में कार्यरत है और घटना की सूचना मिलते ही वह छिंदवाड़ा के लिए रवाना हो गया। पूरे परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज से फरार वाहन की तलाश तेज कर दी गई है।