जिसने खूंखार बैटर को भेजा पवेलियन, उस गेंदबाज का कप्तान ने किया गुणगान

जिसने खूंखार बैटर को भेजा पवेलियन, उस गेंदबाज का कप्तान ने किया गुणगान


Last Updated:

सूर्यकुमार यादव ने अक्षर पटेल की गेंदबाजी की जमकर सराहना की है. पाकिस्तान के खिलाफ अक्षर पटेल ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने फखर जमां जैसे खतरनाक बैटर को आउट किया जो स्पिन के खिलाफ बहुत बढ़िया खेलते हैं.

अक्षर पटेल की तारीफ करते नहीं थक रहे सूर्यकुमार यादव.
नई दिल्ली. अक्षर पटेल ने पाकिसतान के खतरनाक बल्लेबाज फखर जमां को आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई. एशिया कप के छठे मैच में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने सामने थीं. अक्षर ने इस मैच में 18 रन देकर दो विकेट लिए. उन्होंने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई. बाएं हाथ के बल्लेबाज फखर लेफ्ट आर्म स्पिनर के खिलाफ अच्छा खेलते हैं लेकिन अक्षर ने दुबई में उनकी एक ना चलने दी. अक्षर की शानदार गेंदबाजी की तारीफ कप्तान सूर्यकुमार यादव करते नहीं थक रहे. सूर्या ने कहा कि बाएं हाथ के इस स्पिनर की लेफ्ट हैंड के बल्लेबाजों से निपटने के लिए अभ्यास के दौरान किए गए अतिरिक्त प्रयास और बल्लेबाजी के प्रति उनकी स्पष्टता की भी सराहना की.

अक्षर पटेल (Axar Patel)  ने कुलदीप यादव (18/3) के साथ मिलकर भारत को सात विकेट से जीत हासिल करने में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने 18 रन देकर दो विकेट लिए जिनमें खतरनाक फखर जमां का विकेट भी शामिल है जिनका बाएं हाथ के स्पिनरों के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड रहा है. सूर्यकुमार ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘मुझे लगता है कि वह (अक्षर) काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं. वह काफी लंबे समय से भारतीय टीम का हिस्सा हैं. इसलिए वह अपना काम अच्छी तरह जानते हैं. उनकी रणनीति पूरी तरह से स्पष्ट होती है.’

उन्होंने कहा, ‘जब भी मैं उन्हें अभ्यास के दौरान देखता हूं, तो वह बाएं हाथ के बल्लेबाजों को ज्यादा गेंदबाजी करते हैं क्योंकि यह एक उचित संयोजन है. आपको लगता है कि अगर कोई बाएं हाथ का बल्लेबाज मैदान में आ रहा है, तो आप बाएं हाथ के स्पिनर को गेंदबाजी नहीं करा सकते. लेकिन वह बाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए अधिक अभ्यास करते हैं.जब वह दाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए गेंदबाजी करते हैं, तो उनकी अपनी योजनाएं होती हैं.’

उन्होंने एक ऑलराउंडर के रूप में अक्षर के महत्व पर भी जोर दिया और संकेत दिया कि उनका उसी तरह से उपयोग किया जाएगा जैसा कि रोहित शर्मा ने टी-20 विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट में काफी सफलतापूर्वक किया था. सूर्यकुमार ने कहा, ‘मैं उनकी स्पष्ट योजनाओं और उनकी बल्लेबाजी से वाकई बहुत खुश हूं. मुझे यकीन है कि इसका फायदा उठाया जाएगा. जैसा कि आपने चैंपियंस ट्रॉफी में देखा होगा, रोहित भाई और टीम प्रबंधन ने इसका बखूबी इस्तेमाल किया. मुझे यकीन है कि अगर उन्हें मौका मिला तो वह इसका पूरा फायदा उठाएंगे.’

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

जिसने खूंखार बैटर को भेजा पवेलियन, उस गेंदबाज का कप्तान ने किया गुणगान



Source link