डिंडौरी में आंगनबाड़ी में 407 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी: दो परियोजनाओं की दावे-आपत्ति सुनवाई हुई, बाकी अभ्यर्थी लौटे – Dindori News

डिंडौरी में आंगनबाड़ी में 407 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी:  दो परियोजनाओं की दावे-आपत्ति सुनवाई हुई, बाकी अभ्यर्थी लौटे – Dindori News


डिंडौरी जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए कार्यकर्ता और सहायिका पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। जिले की सात परियोजनाओं में कुल 59 कार्यकर्ता और 348 सहायिका पदों पर भर्ती की जानी है।

.

सोमवार को जिला पंचायत में दावे-आपत्ति की सुनवाई की जा रही है। सुनवाई समिति में महिला और बाल विकास सभापति हीरा परस्ते, सदस्य हेमवती राजपूत, सीईओ अनिल कुमार राठौर, डिप्टी कलेक्टर वैद्यनाथ वासनिक और महिला और बाल विकास अधिकारी श्याम सिंगोंर शामिल हैं।

इन जगहों पर की जानी हैं भर्तियां

महिला और बाल विकास अधिकारी के अनुसार, विभिन्न परियोजनाओं में रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है: अमरपुर में 7 कार्यकर्ता और 31 सहायिका, बजाग में 10 कार्यकर्ता और 73 सहायिका, करंजिया में 15 कार्यकर्ता और 67 सहायिका, डिंडौरी में 11 कार्यकर्ता और 60 सहायिका, मेहदवानी में 3 कार्यकर्ता और 30 सहायिका, शहपुरा में 2 कार्यकर्ता और 43 सहायिका और समनापुर में 11 कार्यकर्ता और 44 सहायिका पद।

परिसर में खड़े अभ्यर्थी।

अभ्यर्थियों की दावे-आपत्ति सुनवाई जारी

दोपहर तीन बजे से बजाग परियोजना के 6 कार्यकर्ता और 39 सहायिका और करंजिया के 10 कार्यकर्ता और 45 अभ्यर्थियों की दावे-आपत्ति सुनवाई की जा रही है। 15 सितंबर को सभी सात परियोजनाओं के अभ्यर्थी जिला पंचायत पहुंचे थे। लेकिन सिर्फ दो परियोजनाओं की सुनवाई होने की जानकारी मिलने पर शेष अभ्यर्थियों को वापस लौटना पड़ा।



Source link