दतिया में 15 सितंबर 2025 को बिजली आपूर्ति में व्यवधान रहेगा। 33 केवीएच और 33/11 केवीएच लाइनों पर मेंटेनेंस कार्य के कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
.
प्रभावित क्षेत्रों में 33 केवीएच सीतापुर फीडर का पूरा इलाका शामिल है। इसके अलावा सीतापुर, बड़ौनकलां और बरगांय सबस्टेशन से जुड़े सभी 11 केवीएच फीडर के क्षेत्र भी प्रभावित होंगे।
बिजली कटौती से प्रभावित अन्य क्षेत्रों में बीकर, गुर्जरा, सिलोरी, उरीना, कोटरा, सोनागिर, ठाकुरपुरा, बगेदरी, जिगना और धीरपुरा आबादी फीडर से जुड़े इलाके शामिल हैं। विभाग ने सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया है।