Last Updated:
Duleep Trophy 2025 Prize money: सेंट्रल जोन ने बेंगलुरु में साउथ जोन को छह विकेट से हराकर 11 साल बाद दलीप ट्रॉफी जीती. चैंपियन टीम को पांच करोड़ रुपये मिले.
चैंपियन को कितनी प्राइज मनी मिली?
दलीप ट्रॉफी चैंपियन बनने पर सेंट्रल जोन को एक करोड़ की प्राइज मनी मिली. रनर-अप टीम यानी साउथ जोन को 50 लाख रूपए मिले. 2023 के बाद से घरेलू क्रिकेट की पुरस्कार राशि और प्लेयर्स की सैलरी में भारी बढोतरी हुई है. इससे पहले दलीप ट्रॉफी को जीतने वाली टीम को 40 लाख रुपए मिलते थे और रनर अप टीम को 20 लाख रुपए मिलते थे.
अक्षय वाडकर (नाबाद 19 रन, 52 गेंद) और पहली पारी के शतकवीर यश राठौड़ (नाबाद 13 रन, 16 गेंद) तब क्रीज पर थे, जब सेंट्रल जोन ने 20.3 ओवर में चार विकेट पर 66 रन बनाकर लक्ष्य हासिल किया और दलीप ट्रॉफी में अपना सातवां खिताब जीता.
सारांश जैन को प्लेयर ऑफ द सीरीज तो यश राठौड़ को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया. पाटीदार का कप्तान के रूप में यह इस साल का दूसरा खिताब है, इससे पहले उन्होंने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीत दिलाई थी और वह इससे काफी खुश हैं.
उन्होंने मैच के बाद, ‘हर कप्तान को ट्रॉफी जीतना पसंद होता है. हमारे खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में जबरदस्त जज्बा दिखाया और मैं इससे बहुत खुश हूं.’
साउथ जोन के कप्तान अजहरुद्दीन ने कहा कि दलीप ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचना उनके लिए लंबे घरेलू सत्र में प्रेरणा का काम करेगा, जो अब 15 अक्टूबर से रणजी ट्रॉफी चरण में प्रवेश करेगा. उन्होंने कहा, ‘आगे घरेलू सत्र काफी लंबा है और मुझे पूरा विश्वास है कि हमें यहां मिले अनुभव का फायदा मिलेगा.
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें