Last Updated:
Shubman Gill First Statement: पाकिस्तान को पस्त करने के बाद भारतीय टी20 टीम के उप कप्तान शुभमन गिल का पहला रिएक्शन आया है. भारत ने एशिया कप के छठे मैच में पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत के साथ सुपर फोर में अपनी जगह लगभग सुरक्षित कर ली है.
दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद शुभमन गिल (Shubman Gill) ने सोशल मीडिया पर मैच के तीन फोटो शेयर कर लिखा, ‘आज की जीत पहलगाम के पीड़ितों और हमारी रक्षा करने वाले हमारे बहादुर सशस्त्र बलों को समर्पित है. भारत की भावना मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह जीवित है. जय हिंद.’ गिल ने इस मैच में सात गेंदों पर 10 रन बनाए, जिसमें दो चौके शामिल थे. अभिषेक शर्मा ने 12 गेंद में 31 रन बनाए और पाकिस्तान के सबसे बड़े गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की जमकर धुनाई की. अपना 35वां जन्मदिन मना रहे सूर्यकुमार यादव ने 37 गेंद में नाबाद 47 रन बनाए.
शुभमन गिल ने पाकिस्तान पर जीत के बाद पहला रिएक्शन दिया है.
कुलदीप यादव के हुनर और अक्षर पटेल के अनुशासित प्रदर्शन का पाकिस्तान के बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था. और भारत ने एशिया कप के एकतरफा मुकाबले में रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी को अपेक्षा के अनुरूप सात विकेट से हरा दिया. पहलगाम आतंकी हमले के कारण इस मैच के बहिष्कार की मांग के बावजूद मैदान खचाखच भरा था और 85 प्रतिशत भारतीय प्रशंसक थे जिन्होंने सूर्यकुमार यादव की टीम को पहली गेंद से आखिर पर पाकिस्तान को दबाव में रखते देखा. वहीं टॉस के समय और मैच खत्म होने के बाद भी पाकिस्तानी टीम से हाथ नहीं मिलाया .
‘जन्मदिन पर देशवासियों के लिए ‘रिटर्न गिफ्ट’ है’
भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी एशिया कप के एकतरफा मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को सात विकेट से हराने के बाद कहा कि यह जीत उनके जन्मदिन पर देशवासियों के लिए ‘रिटर्न गिफ्ट’ है. सूर्यकुमार ने जीत के बाद कहा कि यह जीत सुखद अहसास है और यह जीत मेरी तरफ से भारत को बेहतरीन ‘रिटर्न गिफ्ट’ है. मैं हमेशा कोशिश करता हूं कि अंत तक क्रीज पर बना रहूं और आज मैच समाप्त कर खुश हूं.’ उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ खेलना भी किसी अन्य प्रतिद्वंद्वी की तरह ही है। उन्होंने कहा, ‘हम हर विपक्षी टीम के लिए एक ही तरह की रणनीति के साथ आते हैं. कुछ महीने पहले टीम ने भारत ने कई स्पिनरों के साथ चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी और वहीं से इसकी शुरूआत हुई. मैं स्पिनरों का मुरीद हूं.’
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें