Last Updated:
Asia Cup Points Table: भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप में शानदार प्रदर्शन कर रही है.उसने पाकिसतान को हराकर लगातार दूसरा मुकाबला जीता. लेकिन इस जीत के बावजूद भारत को पॉइंट टेबल में भारी नुकसान हुआ है. टीम इंडिया अपना तीसरा और आखिरी लीग मैच ओमान से 19 सितंबर को खेलेगी.
भारतीय टीम का पाकिस्तान से मुकाबला खेलने से पहले नेट रनरेट 10.48 का था. पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर यह नेट रनरेट ड्रॉप हो गया और 4.79 पर पहुंच गया. भारतीय टीम ने यूएई के खिलाफ 27 गेंद में मुकाबला जीत लिया था जिसकी वजह से उसका नेट रनरेट का काफी हाई था लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने 128 रन के लक्ष्य को 15.5 ओवर में हासिल किया. इसी वजह से भारत के नेट रनरेट में गिरावट आई है.
भारतीय टीम का लगातार दूसरा मैच जीतने के बाद नेट रनरेट में नुकसान हुआ है.
दूसरी ओर, पाकिस्तान का भारत के खिलाफ हार के बाद ना तो उसके पॉइंट में इजाफा हुआ और ना ही उसका नेट रनरेट बढ़ सका. उल्टा उसके नेट रनरेट में भी गिरावट आई है.भारत 4 अंक लेकर पॉइंट टेबल में पहले नंबर पर है वहीं पाकिस्तान दो मैचों में एक जीत और एक हार के साथ 2 अंक लेकर दूसरे नंबर पर है. उसका नेट रनरेट 1.649 है.ग्रुप बी में अफगानिस्तान की टीम एक मैच जीतकर 2 अंक लेकर पहले वहीं श्रीलंका दो अंक लेकर दूसरे नंबर पर है. इस ग्रुप में हांगकांग का जीत का खाता नहीं खुला है.
टीम इंडिया ने पाकिस्तान को एशिया कप में 7 विकेट से शिकस्त दी.
सुपर फोर और फाइनल में हो सकता है भारत पाकिस्तान मुकाबला
भारतीय टीम अपने आखिरी लीग मैच में ओमान से भिड़ेगी. यह मुकाबला शुक्रवार को अबुधाबी में खेला जाएगा. वहीं पाकिस्तान की टीम अपने तीसरे और अंतिम लीग मैच में यूएई से भिड़ेगी. भारत और पाकिस्तान का सामना अब सुपर 4 में हो सकता है. इसके बाद दोनों टीमों के फाइनल में भी भिड़ने के चांस है. सुपर फोर में भारत की पाकिस्तान से टक्कर 21 को जबकि फाइनल में 28 को हो सकती है.
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें