पिस्टल, रिवॉल्वर व 9 जिंदा कारतूस के साथ पकड़ाया: भिंड से मुरैना कार से आ रहा था आरोपी; तस्करी के मास्टरमाइंड के पीछे पुलिस – Morena News

पिस्टल, रिवॉल्वर व 9 जिंदा कारतूस के साथ पकड़ाया:  भिंड से मुरैना कार से आ रहा था आरोपी; तस्करी के मास्टरमाइंड के पीछे पुलिस – Morena News



मुरैना के नगरा थाना पुलिस ने अवैध हथियार तस्कर को पकड़ने में सफलता हासिल की है पुलिस ने इसके कब्जे से दो पिस्टल एक रिवॉल्वर 32 बोर और 9 जिंदा कारतूस बरामद किए है । साथ ही जिस कार से बदमाश आया था उस कार को भी जब्त किया है।

.

अटेर इलाके के ग्राम चौमों के रहने वाले शैलेंद्र सिंह भदौरिया अवैध हथियार लेकर तस्करी के लिए अपनी गाड़ी क्रमांक MP07 ZX 2591 से भिंड की तरफ से मुरैना आ रहा था तभी मुरैना जिले की सीमा पर नगरा थाना पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

पुलिस ने यह सामान जब्त नगरा थाना प्रभारी रामकुमार गौतम के अनुसार हथियार तस्करी के आरोपी शैलेंद्र भदौरिया से पुलिस को कार की तलाशी लेने पर दो पिस्टल, एक रिवॉल्वर 32 बोर की और 9 जिंदा कारतूस बरामद हुए है। साथ ही उपयोग की गई कार भी पुलिस ने जब्त की है ।

हथियारों के साथ पकड़ा गया आरोपी से नगरा पुलिस अब पूछताछ में जुट गई है पुलिस का दावा है कि तस्करी के लिए कहां से आते है और बड़ा मास्टर माइंड कौन है यह पूछताछ में साफ हो जाएगा।



Source link