इंदौर में पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा और इंदौर की सर्कुलर इकोनॉमी का संदेश देने का काम इंदौर करेगा। इसे लेकर पूरी तैयारियां हो चुकी है। ये विशेष अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा।
.
इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि पीएम के जन्मदिन पर इंदौर के लिए स्वच्छता ही सेवा है, देशभर में इसे सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जाएगा।
इस बार भी कुछ अनूठा करेगा इंदौर
मेयर ने कहा कि इंदौर हर बार कुछ अनूठा और अलग करता है। इस बार भी कुछ अलग किया जाएगा। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक इंदौर में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसमें 17 सितंबर से हम कचरा कलेक्शन में ई-वेस्ट कलेक्शन का अभियान भी शुरू कर रहे हैं। ई-वेस्ट का खात्मा हो इसके लिए ये अभियान चलाया जाएगा। इसलिए ई-वेस्ट कलेक्शन का अभियान इंदौर चलाएगा।
लोगों से की अपील, पुराना ई-वेस्ट दें
महापौर ने जनता से आग्रह किया है कि वे अपने घर में रखे खराब मोबाइल फोन, ईयरफोन, हेड फोन काफी समय तक रखे रहते है, क्योंकि उन्हें ये उम्मीद रहती है कि शायद वह ठीक हो जाए, लेकिन वह ठीक नहीं होते है। क्योंकि इसका अनुभव मैंने भी किया है। मगर इस बार बड़ा मन करके ई-वेस्ट को नगर निगम के सेग्रिगेशन वाले डिब्बे में डाले।
री-यूज करने का होगा काम
घरों से निकलने वाले ई-वेस्ट को कुछ एजेंसियों को देकर उसका पुनः उपयोग किया जाएगा। यानी इस ई-वेस्ट का सदुपयोग किया जाएगा। साथ ही, इंदौर से सर्कुलर इकोनॉमी का संदेश देने का कार्य इस दिन से शुरू किया जाएगा। उन्होंने कई ई-वेस्ट सेंटर को लेकर भी जानकारी दी।