भोपाल में आज राष्ट्रीय हिंदी अलंकरण सम्मान समारोह: CM डॉ. मोहन यादव करेंगे चयनित साहित्यकारों, शोधकर्ताओं और मनीषियों को सम्मानित – Bhopal News

भोपाल में आज राष्ट्रीय हिंदी अलंकरण सम्मान समारोह:  CM डॉ. मोहन यादव करेंगे चयनित साहित्यकारों, शोधकर्ताओं और मनीषियों को सम्मानित – Bhopal News



भोपाल के रविन्द्र भवन स्थित हंसध्वनि सभागार में आज (15 सितंबर) राष्ट्रीय हिन्दी अलंकरण सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव देशभर से चयनित साहित्यकारों, शोधकर्ताओं और मनीषियों को सम्मानित करेंगे। समारोह में न केवल विभ

.

कार्यक्रम शाम 4 बजे से शुरू होगा। इसकी अध्यक्षता संस्कृति राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी करेंगे। समारोह के दौरान विविध प्रकाशनाओं का विमोचन होगा, जिनमें भारतीय भाषा आलोक, समाज की भाषा का संकल्प, भोजपुरी प्रतिभाएं, शिवगीता, अवधूतगीता, श्रीकृष्ण चरित्र और श्रीराधा द्वापर युग की महानायिका जैसे ग्रंथ शामिल हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को विक्रमोत्सव 2025 के लिए एशिया के शासकीय समारोह की विशेष श्रेणी में मिला गोल्ड अवॉर्ड भी भेंट किया जाएगा। यह सम्मान WOW अवॉर्ड एशिया की टीम द्वारा दिया जाएगा।

ये होंगे सम्मानित

  • राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी सम्मान: प्रशांत पोल (जबलपुर, 2024), लोकेन्द्र सिंह राजपूत (भोपाल, 2025)
  • राष्ट्रीय निर्मल वर्मा सम्मान: रीता कौशल (ऑस्ट्रेलिया, 2024), डॉ. वंदना मुकेश (इंग्लैंड, 2025)
  • राष्ट्रीय फादर कामिल बुल्के सम्मान: डॉ. इंदिरा गाजिएवा (रूस, 2024), पद्मा जोसेफिन वीरसिंघे (श्रीलंका, 2025)
  • राष्ट्रीय गुणाकर मुले सम्मान: डॉ. राधेश्याम नापित (शहडोल, 2024), डॉ. सदानंद सप्रे (भोपाल, 2025)
  • राष्ट्रीय हिन्दी सेवा सम्मान: डॉ. के.सी. अजयकुमार (तिरुवनंतपुरम, 2024), डॉ. विनोद बब्बर (दिल्ली, 2025)

साहित्य, समाज और तकनीक का संगम यह आयोजन न सिर्फ साहित्यकारों बल्कि तकनीकी, समाजसेवी और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से काम करने वाले विशेषज्ञों को भी सम्मानित करेगा। विदेशी विद्वानों को भी हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए सराहा जाएगा।



Source link