मंडला में मानसून का रिकॉर्ड: वार्षिक औसत से 13 प्रतिशत अधिक बारिश, 6 तहसीलों में 54 से 63 इंच तक पानी गिरा – Mandla News

मंडला में मानसून का रिकॉर्ड:  वार्षिक औसत से 13 प्रतिशत अधिक बारिश, 6 तहसीलों में 54 से 63 इंच तक पानी गिरा – Mandla News


मंडला जिले में इस मानसून सीजन में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है। भू अभिलेख विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 1 जून से 15 सितंबर तक जिले में 59.08 इंच बारिश हो चुकी है। यह वार्षिक औसत 52.20 इंच से 13 प्रतिशत अधिक है।

.

तहसीलवार आंकड़ों के मुताबिक, मंडला तहसील में सबसे अधिक 63.02 इंच बारिश हुई है। नैनपुर में 61.49 इंच और नारायणगंज में 60.24 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई है। बिछिया में 58.07 इंच, निवास में 57.85 इंच और घुघरी में 54.55 इंच बारिश दर्ज की गई है।

सोमवार सुबह भी जिले में करीब एक घंटे तक तेज बारिश हुई। घने बादलों के साथ गड़गड़ाहट और बिजली की चमक भी देखी गई। इस बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दी। मौसम विभाग के अनुसार, 18 सितंबर तक जिले के कुछ हिस्सों में बारिश, बिजली और आंधी की संभावना बनी हुई है।



Source link