विदिशा में यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई: एक सप्ताह में 1414 वाहन चालकों से वसूला 5.16 लाख रुपये जुर्माना – Vidisha News

विदिशा में यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई:  एक सप्ताह में 1414 वाहन चालकों से वसूला 5.16 लाख रुपये जुर्माना – Vidisha News


विदिशा पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर 8 से 14 सितंबर तक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियम तोड़ने वाले 1414 वाहन चालकों से 5 लाख 16 हजार 500 रुपए का जुर्माना वसूला गया।

.

पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में चल रहा यह अभियान सुप्रीम कोर्ट कमेटी और पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेश पर 22 सितंबर तक जारी रहेगा। पुलिस ने तेज रफ्तार, बिना हेलमेट और सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों पर सबसे ज्यादा कार्रवाई की।

इसके अलावा नाबालिग ड्राइवरों, मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने वालों और नशे में ड्राइविंग करने वालों पर भी कार्रवाई की गई। गलत दिशा में वाहन चलाने, ओवरलोडिंग और बिना लाइसेंस, फिटनेस व परमिट के वाहन चलाने वालों को भी नहीं बख्शा गया।

पुलिस टीमों ने जिले के स्कूल-कॉलेजों में जाकर सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी। छात्रों को हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व के बारे में बताया गया। नशे में वाहन चलाने से होने वाले खतरों की जानकारी दी गई। राहवीर योजना, हिट एंड रन पीड़ित प्रतिकर योजना और कैशलेस ट्रीटमेंट योजना की भी जानकारी साझा की गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे, एसडीओपी और यातायात प्रभारी आशीष राय के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी और परिवार की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें।



Source link