वृक्षारोपण करने अधिक बंजर भूमि वन विकास निगम को दें: उमरिया दौरे पर पहुंचे मप्र राज्य वन विकास निगम के प्रबंध संचालक ने किया आग्रह – Umaria News

वृक्षारोपण करने अधिक बंजर भूमि वन विकास निगम को दें:  उमरिया दौरे पर पहुंचे मप्र राज्य वन विकास निगम के प्रबंध संचालक ने किया आग्रह – Umaria News


मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम के प्रबंध संचालक (MD) एच.यू. खान ने सोमवार को उमरिया का दौरा किया। प्रबंध संचालक का पदभार संभालने के बाद यह उनका पहला दौरा था।

.

इस दौरान उन्होंने खदान क्षेत्रों का निरीक्षण किया और एसईसीएल (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) के अधिकारियों से अधिक से अधिक बंजर भूमि वन विकास निगम को देने का आग्रह किया, ताकि वहां बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जा सके।

अपने दौरे में खान ने जुहला, उमरिया, तामन्नारा और चंदिया खदान रोपण क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने एसईसीएल की ओर से कराए गए वृक्षारोपण कार्यों की भी समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने एसईसीएल के अधिकारियों से कहा कि वन विकास निगम बंजर भूमि को हरा-भरा बनाने में विशेषज्ञ है, इसलिए उन्हें अधिक भूमि उपलब्ध करानी चाहिए।

खान ने अधिकारियों को जंगल की सुरक्षा को और मजबूत करने के भी निर्देश दिए। इस दौरे में उनके साथ क्षेत्रीय मुख्य महाप्रबंधक बृजेन्द्र कुमार झा और संभागीय प्रबंधक अमित पटौदी भी मौजूद थे। खान ने अधिकारी-कर्मचारियों से वृक्षारोपण और जंगल की सुरक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी ली।



Source link