सिवनी की महिलाओं ने रात में किया लक्ष्मी पूजन: विधि-विधान से की हवन और आरती, परिवार की सुख-शांति के लिए की प्रार्थना – Seoni News

सिवनी की महिलाओं ने रात में किया लक्ष्मी पूजन:  विधि-विधान से की हवन और आरती, परिवार की सुख-शांति के लिए की प्रार्थना – Seoni News


सिवनी में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया महालक्ष्मी पर्व

सिवनी जिले में महालक्ष्मी पर्व श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया गया। महिलाओं ने रात्रि में विधि-विधान से माता लक्ष्मी की पूजा की। उन्होंने फल, फूल और प्रसाद अर्पित किया। हवन और आरती के बाद देर रात तक भजन-कीर्तन किया।

.

पंडित तनिष्क दुबे ने बताया कि महालक्ष्मी व्रत से धन-ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में स्थायी सुख, शांति और समृद्धि आती है। उन्होंने एक प्राचीन कथा भी सुनाई।

कथा के अनुसार, एक गरीब ब्राह्मण भगवान विष्णु का भक्त था। विष्णु ने प्रसन्न होकर उसे दर्शन दिए। ब्राह्मण ने लक्ष्मी का वरदान मांगा। विष्णु ने बताया कि मंदिर के पास उपले थापने वाली स्त्री ही लक्ष्मी हैं।

ब्राह्मण ने उन्हें घर बुलाया। लक्ष्मी ने उसे 16 दिन व्रत रखने को कहा। व्रत पूरा होने पर लक्ष्मी ने उसे धन-समृद्धि दी। धनोरा, केवलारी, घंसौर, बरघाट, लखनादौन, छपारा और कुरई विकास खंड में भी महिलाओं ने महालक्ष्मी की पूजा की। सभी ने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।



Source link