Last Updated:
Khargone News: खरगोन के हरियाली गार्डन में 19 सितंबर को सम्मान समारोह का मुख्य आयोजन होगा. इसमें निमाड़ी से जुड़ी 24 विधाओं के ऐसे कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने निमाड़ी बोली को देश-दुनिया में फैलाया. यह कार्यक्रम वर्ष 2001 से निरंतर जारी है. संस्था अबतक 400 से ज्यादा कलाकारों को सम्मानित कर चुकी है.
निमाड़ी बोली के बारे अधिक जानकारी के लिए हमने खरगोन जिले की पर्यटन नगरी महेश्वर के निवासी एवं अखिल निमाड़ी लोक परिषद के अध्यक्ष हरीश दुबे बात की. लोकल 18 को बताया कि, निमाड़ी बोली संत सिंगाजी के यहां जन्मी, पली और बड़ी हुई. निमाड़ अंचल में 1 करोड़ से ज्यादा लोग निमाड़ी बोली बोलते है. निमाड़ी में आलेख, उपन्यास, कहानियां, कविताएं और गीत लिखे जा रहे हैं.
निमाड़ के वरिष्ठ रचनाकारों एवं साहित्यकारों ने सन 1953 में निमाड़ी को लेकर एक संस्था का गठन किया और निमाड़ी का उत्थान, इसका उन्नयन कैसे हो, इसकी चिंता प्रकट की. यही से निमाड़ी दिवस की शुरुआत भी हुई. तब से हर साल 19 सितंबर को अखिल निमाड़ लोक परिषद द्वारा पूरे निमाड़ अंचल में निमाड़ी दिवस मनाया जाने लगा.
गांव-गांव में बनाई समिति
वहीं, महिला इकाई की अध्यक्ष मनीषा शास्त्री ने बताया कि निमाड़ी बोली निमाड़ की संस्कृति और लोक कलाओं, लोक परंपराओं को पुनर्जागृत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. गांव गांव में इकाइयां बनाकर महिलाओं को जोड़ा है. कार्यशालाएं आयोजित करके महत्व बता रहे हैं. लोगों को निमाड़ी में बातचीत करने और बच्चो को निमाड़ी बोली सीखने के लिए प्रयास कर रहे हैं.
खरगोन में मनेगा सम्मान समारोह
इस साल भी निमाड़ी दिवस के उपलक्ष में ब्लॉक स्तर पर 15 दिवसीय पखवाड़े के तरह कई कार्यकम आयोजित किए जा रहे हैं. 19 सितंबर को खरगोन के हरियाली गार्डन में सम्मान समारोह का मुख्य आयोजन होगा. जिसमें निमाड़ी से जुड़ी 24 विधाओं के ऐसे कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने निमाड़ी बोली को देश-दुनिया में फैलाया. यह कार्यक्रम वर्ष 2001 से निरंतर जारी है. संस्था अबतक 400 से ज्यादा कलाकारों को सम्मानित कर चुकी है.
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across … और पढ़ें