Last Updated:
एशिया कप में यूएई ने ओमान को 42 रन से हराया, मुहम्मद वसीम और अलीशान शराफू ने शानदार फिफ्टी लगाई. इस जीत के बाद पाकिस्तान पर एशिया कप से बाहर होने का खतरा बढ़ा है,
ओमान के खिलाफ टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूएई ने कप्तान मुहम्मद वसीम और अलीशान शराफू की धमाकेदार साझेदारी की बदौलत बड़े स्कोर की नींव रखी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 88 रन जोड़े. अलीशान शराफू 38 बॉल पर 51 रन बनाकर आउट हुए जबकि मुहम्मद वसीम ने 54 बॉल खेलकर 69 रन की शानदार पारी खेली. मुहम्मद जोहेब और हर्षित कौशिक ने स्कोर को 172 रन तक पहुंचाया.
पाकिस्तान पर बाहर होने का खतरा
यूएई ने ओमान को हराकर 2 महत्वपूर्ण अंक हासिल किए और एशिया कप सुपर 4 की दावेदारी बरकरार रखी. इस जीत के बाद अंक तालिका में बड़ा बदलाव हुआ. 2 अंक लेकर यूएई की टीम तीसरे पायदान पर पहुंच गई. उनके पास पाकिस्तान के बराबर अंक हो गए हैं. अब आखिरी लीग मैच में पाकिस्तान के साथ उसका सामना होगा. अगर इस मैच में यूएई ने जीत हासिल की तो पाकिस्तान की टीम एशिया कप से बाहर हो जाएगी.
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें