Last Updated:
Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर का ये वीडियो विकास के दावों की पोल खोल रहा है. गांव में सड़क न होने से ग्रामीण परेशान हैं और कोई सरकारी सुविधा नहीं मिल पाती है. जिसमें सबसे ज्यादा प्रभावित एंबुलेंस सेवा होती है, जो समय पर नहीं मिलती है.
पुलिया तक पहुंची एंबुलेंस
ग्रामीणों के मुताबिक, रास्ता खराब होने के कारण एंबुलेंस नैनपुर रोड पर बड़ी नहर के पास पुलिया से आगे नहीं जा सकी. क्योंकि रास्ता खराब था. एंबुलेंस ड्राइवर ने भी मना कर दिया. 25 वर्षीय बरसा ठाकुर प्रसव पीड़ा होने के कारण दर्द से परेशान थी. इसलिए खटिया का सहारा लिया गया और ग्रामीणों ने मिलकर खटिया में ही लेटाकर गर्भवती महिला को दो किलोमीटर पैदल चले और एंबुलेंस तक गर्भवती महिला को पहुंचाया. जिसके बाद एंबुलेंस गर्भवती महिला को हॉस्पिटल लेकर पहुंची.
ग्रामीणों का छलका दर्द
स्वजन नन्हे लाल ठाकुर समेत ग्रामीणों के मुताबिक, कई बार ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव से सड़क बनाने की गुहार भी लगाई गई, लेकिन सिर्फ आश्वासन मिला. इतना ही नहीं विधायक भी चुनाव में आकर सड़क बनाने का वादा करते हैं, लेकिन चुनाव निकलते ही वादा भूल जाते हैं. उन्होंने बताया सिद्धपुरी गांव में सैकड़ों की आबादी है. जहां रोजाना कच्ची सड़क का सामना करना पड़ता है. इतना ही नहीं बारिश में हालात और भी ज्यादा खराब हो जाते हैं. जिसके चलते मरीज को लाने और ले जाने के लिए खटिया का सहारा लेना पड़ता है.
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re… और पढ़ें