अवैध शराब-गांजा व जुए से परेशान बैडी गांव की महिलाएं: हरदा कलेक्ट्रेट में की शिकायत; पुलिस पर मिलीभगत का आरोप – Harda News

अवैध शराब-गांजा व जुए से परेशान बैडी गांव की महिलाएं:  हरदा कलेक्ट्रेट में की शिकायत; पुलिस पर मिलीभगत का आरोप – Harda News


हरदा जिले के हंडिया थाना क्षेत्र के ग्राम बैडी की महिलाओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट का रुख किया। महिलाओं ने गांव में अवैध शराब, गांजा और जुआ रोकने की मांग की।

.

ग्राम बैडी में करीब दस लोग अवैध रूप से देशी और विदेशी शराब बेच रहे हैं। कुछ लोग सट्टा चला रहे हैं। तीन-चार परिवार गांजा बेचने का धंधा कर रहे हैं। इन गतिविधियों से गांव का माहौल बिगड़ गया है।

महिलाओं ने बताया कि नशे में धुत लोग महिलाओं और बच्चों को परेशान करते हैं। घरों में रोजाना विवाद होते हैं। युवाओं में नशे की लत बढ़ रही है। शराब पीकर परिवार के सदस्य मारपीट करते हैं।

महिलाओं का आरोप है कि पुलिस को शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं होती। पुलिस अवैध शराब बेचने वालों से पैसे लेकर लौट जाती है। सार्वजनिक हैंडपंप पर पानी भरने जाने के दौरान नशेड़ी महिलाओं से छेड़छाड़ करते हैं और अभद्र टिप्पणियां करते हैं।

महिलाओं ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन ने जल्द ठोस कार्रवाई नहीं की तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे। उन्होंने इन अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।



Source link