आईसीसी के तमाचे के बाद एशिया कप से हटेगा पाकिस्तान? रेफरी मामले में सेल्फ गोल, हो गई इंटरनेशनल बेइज्जती

आईसीसी के तमाचे के बाद एशिया कप से हटेगा पाकिस्तान? रेफरी मामले में सेल्फ गोल, हो गई इंटरनेशनल बेइज्जती


Asia Cup 2025 Pakistan Cricket: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को एक बड़ा झटका लगा है.आईसीसी ने एशिया कप 2025 में भारत के खिलाफ मैच के दौरान हुए ‘हाथ न मिलाने के विवाद’ को लेकर मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाने के उसके अनुरोध को खारिज कर दिया है. पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने भारत के साथ हुए मैच में टॉस के दौरान पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा को ‘हाथ न मिलाने’ का संदेश देने के लिए पाइक्रॉफ्ट को तुरंत हटाने की मांग की थी. बता दें कि मोहसिन नकवी एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के प्रमुख भी हैं. 

पीसीबी की शिकायत और आईसीसी का फैसला

आईसीसी ने मामले की जांच के बाद यह फैसला पीसीबी को बता दिया है. कुछ एशियाई क्रिकेट परिषद के अधिकारियों को पहले से ही पता था कि दोनों कप्तानों के बीच हाथ नहीं मिलाया जाएगा. इसमें पीसीबी के निदेशक भी शामिल थे.पीसीबी ने भारतीय खिलाड़ियों और मैच रेफरी पाइक्रॉफ्ट के खिलाफ औपचारिक विरोध दर्ज कराया था. पीसीबी ने अपने पत्र में कहा था कि पाइक्रॉफ्ट ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा को सूर्यकुमार यादव से हाथ न मिलाने का सुझाव दिया था. उन्होंने यह भी कहा था कि भारतीय खिलाड़ी विपक्षी टीम से हाथ न मिलाकर आचार संहिता के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


क्या एशिया कप से हटेगा पाकिस्तान?

पीसीबी ने आईसीसी को लिखे पत्र में साफ तौर पर कहा था कि अगर एंडी पाइक्रॉफ्ट को नहीं हटाया गया, तो वे टूर्नामेंट से अपनी टीम को हटा लेंगे. पाकिस्तान का अगला मैच कल यूएई के खिलाफ है. अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या पाकिस्तान एशिया कप से हट सकता है? इसकी उम्मीद काफी कम लग रही है. टूर्नामेंट से हटने के लिए उसे हार माननी होगी. इसके अलावा उसकी इंटरनेशनल बेइज्जती होगी. मोहसिन नकवी की इज्जत भी दांव पर होगी. वह एसीसी के चेयरमैन हैं और उनके रहते कोई टीम टूर्नामेंट से हटेगी तो काफी किरकिरी होगी.

ये भी पढ़ें: 155 गेंद, 229 रन…नामुमकिन जैसा है ODI क्रिकेट के इस महारिकॉर्ड का टूटना! 28 सालों से है ‘अमर’

पीसीबी ने आधिकारी को हटाया

दुबई से आई रिपोर्टों के अनुसार, पीसीबी ने भारत से 7 विकेट की हार के बाद अपने डायरेक्टर ऑफ इंटरनेशनल क्रिकेट ऑपरेशंस उस्मान वहला को निलंबित कर दिया है. पाकिस्तान मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार, मोहसिन नकवी की अगुवाई वाले बोर्ड ने वहला के खिलाफ ‘हाथ मिलाने के विवाद’ पर समय पर कार्रवाई करने में विफल रहने के लिए अनुशासनात्मक कार्रवाई की.

क्या है हाथ न मिलाने का विवाद?

यह विवाद ग्रुप-स्टेज मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ियों द्वारा हाथ न मिलाने की घटना से जुड़ा है. रविवार (14 सितंबर) को भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के समय अपने पाकिस्तान कप्तान सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाय था. मैच के अंत में जब सूर्यकुमार और शिवम दुबे ने 128 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया तो भारतीय टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया और सीधे अपने ड्रेसिंग रूम में चले गए.

ये भी पढ़ें: Asia Cup Super 4 Scenarios: भारत की सीट पक्की…पाकिस्तान की सांसें अटकीं, अब 3 जगह की रेस में 5 टीमें

सलमान अली आगा ने नहीं दिया बयान

इस व्यवहार से नाराज होकर सलमान आगा ने विरोध के रूप में मैच के बाद की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा नहीं लिया. वहां सूर्यकुमार यादव ने हाथ न मिलाने के फैसले का बचाव किया, वहीं पाकिस्तान के मुख्य कोच माइक हेसन ने इस घटना पर अपनी निराशा व्यक्त की. यह विवाद जल्द ही बढ़ गया और पाकिस्तान ने भारतीय खिलाड़ियों और रेफरी के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई.



Source link