नगर में हुई तेज बारिश के दौरान सड़कों पर आवाजाही रही कम।
आगर मालवा में मंगलवार शाम करीब 5 बजे से झमाझम बारिश शुरू हुई। यह बारिश लगभग एक घंटे तक जारी रही। इससे सड़कों पर पानी भर गया और वाहनों की गति धीमी हो गई।
.
पिछले दो दिनों से बारिश का मौसम बना हुआ था। रात में हल्की बारिश हुई। मंगलवार सुबह मौसम बदलता रहा। कभी धूप निकली तो कभी बादल छाए रहे।
नगर में होती बारिश।
जिले में इस मानसून सीजन में अब तक 36 इंच से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। यह पिछले साल की तुलना में ज्यादा है। मौसम विभाग के अनुसार आगे भी बारिश जारी रह सकती है।
बारिश से आम लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि किसानों के लिए यह चिंता का विषय है। इस समय फसल पकने की स्थिति में है। ऐसे में लगातार बारिश से तैयार फसल को नुकसान का खतरा है।