Last Updated:
Rat Bite News: इंदौर के बाद अब जबलपुर के अस्पताल से चूहों के आतंक की घटना सामने आई है. जहां रात के 3 बजे मरीज के परिजनों की एड़ी को कुतर डाला, पढ़ें पूरी खबर.
दरअसल जबलपुर के मेडिकल हॉस्पिटल के मानसिक रोग विभाग में काफी चूहों का आतंक है. जहां सिहोरा निवासी 25 वर्षीय महिला, नरसिंहपुर निवासी 50 वर्षीय महिला सहित उनका 26 वर्षीय बेटा सिस्टम के लापरवाही का शिकार बने हैं. जहां परिजनों ने बताया कि चूहों का आतंक इतना है कि वार्ड में भर्ती रहकर उपचार कराना भी मुश्किल हो गया है.
मरीज सरोज मेहरा के बेटे जगदीश मेहरा ने बताया कि मां को इलाज के लिए भर्ती कराया था. 2 दिन बाद ही रात 3 बजे चूहों ने मां की एड़ी कुतर डाली. पैर में लाल निशान बन गए. जिसके बाद डॉक्टरो ने तीन इंजेक्शन भी लगाए. हालांकि ऐसा सिर्फ मां के साथ नहीं हुआ बल्कि अन्य मरीजों के साथ भी हुआ. जहां रातभर चूहों के कारण सो नहीं सके. वहीं अब लोग मरीजों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहे हैं. लोगों का यह भी कहना है अगर इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल की घटना के बाद मेडिकल प्रबंधक सीख लेता और ठोस कदम उठाता तो इस तरीके की घटना नहीं होती. लेकिन लगातार अस्पताल प्रबंधन ने अनदेखी की जिसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है.
डीन बोले हॉस्पिटल में कराया जा रहा पेस्ट कंट्रोल
हालांकि पूरे मामले में मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ नवनीत सक्सेना का कहना है चिकित्सक और स्टाफ लगातार निगरानी कर रहे हैं और मानसिक रोग विभाग की घटना से हमने सबक लिया है. दोबारा इस तरह की घटना न हो, इसको लेकर सख्त हिदायत दी जा रही है. इतना ही नहीं अस्पताल में पेस्ट कंट्रोल भी कराया गया है. मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में पर्याप्त सुरक्षा के उपाय किए जा रहे हैं.
70 साल पुरानी हैं मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग
जबलपुर के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की बिल्डिंग लगभग 70 साल पुरानी है. जहां बिल्डिंग में जगह-जगह दरारें आ चुकी है सीवरेज सिस्टम भी बेहतर नहीं है. जिसके चलते मेडिकल कॉलेज में जगह-जगह गंदगी भी देखी जाती है, इतना ही नहीं मेडिकल में सुरक्षा पर हर महीने लाखों रुपए खर्च किए जाते हैं. जहां निजी कंपनी के 250 गार्ड सुरक्षा में तैनात में किए गए हैं. जिन पर जिम्मेदारी है कि मरीज के स्वजन खानपान की सामग्री वार्ड तक ना ले जा पाए. लेकिन इस घटना ने सारे दावों की पोल खोल कर रख दी हैं.
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,… और पढ़ें