इंस्टाग्राम पर युवक का युवती को बदनाम करने का प्रयास: ऑनलाइन प्रेम प्रसंग का प्रस्ताव भेजा, युवती के मना करने पर रील बनाकर की पोस्ट – Bhind News

इंस्टाग्राम पर युवक का युवती को बदनाम करने का प्रयास:  ऑनलाइन प्रेम प्रसंग का प्रस्ताव भेजा, युवती के मना करने पर रील बनाकर की पोस्ट – Bhind News



भिंड के नयागांव थाना क्षेत्र के सगरा गांव में 19 वर्षीय युवती के खिलाफ राजस्थान के युवक हेमंत परमार ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर उसे बदनाम करने का प्रयास किया। युवक ने युवती के फोटो के साथ अपने फोटो जोड़कर रील बनाना शुरू कर दिया और अश्लील गाने लगाकर र

.

युवती इंस्टाग्राम पर सक्रिय थी। राजस्थान के बसेड़ी गांव के हेमंत परमार ने अलग-अलग नामों से आईडी बनाई और युवती से संपर्क किया। एक आईडी तो उसने युवती के नाम से बनाई। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान भी हुआ।

युवती ने प्रेम प्रस्ताव ठुकराया, युवक हुआ नाराज

युवती को युवक का प्रेम प्रस्ताव पसंद नहीं आया और उसने उसे ठुकरा दिया। इसके बाद हेमंत ने कई बार मनाने की कोशिश की, लेकिन जब युवती उसके प्रेम जाल में नहीं आई, तो उसने युवती को बदनाम करने की योजना बनाई।

फोटो जोड़कर बनाई अश्लील रील

युवक ने युवती के फोटो के साथ अपने फोटो जोड़कर रील बनाई और उसमें अश्लील गाने लगाकर रिश्तेदारों को भेजना शुरू कर दिया। परिवार ने विरोध किया, लेकिन युवक नहीं रुका। इसके बाद युवती और परिवार नयागांव थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर राजस्थान में तलाश शुरू की

नयागांव थाना प्रभारी देवेंद्र राठौर ने बताया कि युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है और जल्द ही एक टीम राजस्थान भेजी जाएगी।



Source link